Market Outlook: क्या Israel-Iran की जंग बाजार को ले डूबेगी? जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार
13 जून को शेयर बाजार में भू-राजनीतिक तनावों का असर साफ दिखाई दिया. इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई और इसका सीधा असर बाजार की चाल पर पड़ा. सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 169 अंक फिसलकर 24,718 पर पहुंच गया. सेंसेक्स के 30 में से केवल 4 शेयरों में तेजी रही, बाकी 26 में गिरावट दर्ज की गई. खासकर बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा. वहीं, एयर इंडिया विमान हादसे की खबर के बाद एविएशन सेक्टर के शेयरों पर भी नकारात्मक असर पड़ा है.
आने वाले हफ्ते में बाजार की दिशा पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि इजराइल-ईरान तनाव कितना गहराता है और कच्चे तेल की कीमतों में क्या रुख बनता है. विदेशी निवेशकों की चाल और घरेलू आर्थिक आंकड़े भी बाजार को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे. ऐसे में निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.
More Videos
Banking Stocks to Buy | RBL Bk, ICICI Bk, Central Bk, Union Bk, J&K Bk, Bk of Mah में से बेहतर कौन?
Oil & Gas Stocks To Buy | IOC, BPCL, HPCL, IGL, GAIL, ONGC में से बेहतर कौन?
Religare Enterprises Insider Trading: कॉर्पोरेट जगत की बड़ी बैठक जिसने सेबी को भी हिला कर रख दिया
