Published: 04 Jun 2026 06:20 AM Updated On: 04 Jun 2026 06:20 AM
दुनिया की प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है. फर्म का मानना है कि अगले एक साल में भारतीय बाजार अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से कंपनियों की कमाई की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अब इसमें सुधार की संभावना है. साथ ही, बाजार की वैल्यूएशन पहले की तुलना में अधिक संतुलित हो गई है और निवेशकों का उत्साह भी धीरे-धीरे लौट रहा है. मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि आने वाले 4 से 5 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश बाजारों में शामिल हो सकता है.