Mukesh Ambani का नया निवेश प्लान, र‍िटेल न‍िवेशकों की होगी कमाई?

भारत में निवेश के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने वाला है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक मिलकर, जिसे JioBlackRock कहा जाता है, भारतीय बाजार में नए निवेश उत्पाद लाने की तैयारी में है. इनका मुख्य उद्देश्य खुदरा निवेशकों के लिए निवेश को आसान और सस्ता बनाना है.

JioBlackRock अगस्त 2024 तक अपना पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह एक इक्विटी-आधारित ETF होगा. वर्तमान में, JioBlackRock का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) लगभग 18-19 हजार करोड़ रुपये है, जिसने इसे भारत की 29वीं सबसे बड़ी एएमसी बना दिया है. वहीं, ब्लैकरॉक वैश्विक स्तर पर करीब 5.1 ट्रिलियन डॉलर के ETF एसेट का प्रबंधन करती है.

कंपनी का विशेष ध्यान खुदरा निवेशकों पर है, क्योंकि भारत में ईटीएफ बाजार में संस्थागत निवेशकों का दबदबा है. हालांकि, सीईओ सिड स्वामीनाथन के अनुसार, खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. JioBlackRock का मानना है कि नए और बेहतर उत्पाद छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाएंगे, जिससे भारतीय बाजार में निवेश अधिक सुलभ हो सकेगा.

Short Videos