BSNL कर्मचारियों का बड़ा अल्टीमेटम! 3rd PRC लागू करो, वेतन भेदभाव खत्म करो
देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में अब वेतन और सम्मान को लेकर कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है. कर्मचारी थर्ड पे रिवीजन कमेटी (थर्ड पीआरसी) को तत्काल लागू करने, अफोर्डेबिलिटी क्लॉज को हटाने और वेतन संबंधी भेदभाव को खत्म करने की मांग कर रहे हैं. बीडीएम, एआईजीईटीओए और बीटीईयू जैसे प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
कर्मचारियों का तर्क है कि जहां प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर आए अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग (सेवंथ सीपीसी) का लाभ मिल रहा है, वहीं कंपनी के नियमित कर्मचारी, जिन्होंने बीएसएनएल को मुश्किल दौर से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, थर्ड पीआरसी का इंतजार कर रहे हैं. यह इंतजार 2017 से चला आ रहा है. कर्मचारी पूछ रहे हैं कि जब दूरदराज के इलाकों में या आपदा की स्थिति में उन्होंने बिना रुके काम किया है, तो उन्हें उनके अधिकारों से वंचित क्यों रखा जा रहा है. बीएसएनएल बोर्ड ने भी थर्ड पीआरसी लागू करने की सिफारिश डीओटी को भेज दी है, लेकिन अंतिम निर्णय सरकार के स्तर पर लंबित है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वे अब और इंतजार करने को तैयार नहीं हैं.
More Videos
FD निवेशकों के लिए अलर्ट! क्या फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम बदलने जा रहा है RBI?
SIP से बन सकता है करोड़ों का फंड, लेकिन पोर्टफोलियो में रखें संतुलन; एक्सपर्ट ने बताए सफलता के मंत्र
8th Pay Commission Latest News: 15 जून तक हुई डेडलाइन, क्या सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी में होगी बड़ी देरी?
