64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी

कभी ₹4,600 के शिखर पर पहुंचा Lux Industries का शेयर अब भारी गिरावट के बाद सुर्खियों में है. कंपनी ने अपने कारोबार को तीन हिस्सों में बांटने का बड़ा फैसला लिया है, जबकि दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal की हिस्सेदारी भी चर्चा में है. गिरावट के बीच क्या यह मौका है या खतरा?

Mukul Agarwal Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Mukul Agarwal Stocks: कभी ₹4,600 के पार चमकने वाला Lux Industries का शेयर अब निवेशकों को सस्ते भाव पर मिल रहा है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. कंपनी ने अपने बिजनेस को तीन हिस्सों में बांटने का बड़ा फैसला लिया है, जो भविष्य की रणनीति को पूरी तरह बदल सकता है. एक तरफ दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का भरोसा, तो दूसरी ओर शेयर में भारी गिरावट. मौजूदा भाव पर शेयर अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 64 फीसदी सस्ता मिल रहा है. आखिर क्या संकेत दे रही है ये हलचल? क्या यह मौका है या जोखिम? आइए समझते हैं कंपनी के फंडामेंटल्स और आगे की संभावनाएं.

तीन हिस्सों में बंटेगी कंपनी!

Lux Industries के बोर्ड ने 22 नवंबर 2023 की बैठक में यह निर्णय लिया कि कंपनी के व्यवसाय को तीन अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया जाएगा. इन हिस्सों को वर्टिकल A, वर्टिकल B और वर्टिकल C के रूप में जाना जाएगा. इस योजना का उद्देश्य कंपनी के अलग-अलग व्यवसायों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करना है. आगे चलकर, FSA के तहत बोर्ड ने डिमर्जर की इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी भी प्रदान कर दी है, जिससे कंपनी के तीनों वर्टिकल स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे.

Source – NSE

मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी

Mukul Agrawal का भी Lux Industries में दांव लगा है.

तिमाहीकुल शेयर होल्डिंगप्रतिशत होल्डिंग
Mar 20264,42,1001.47%
Dec 20254,42,1001.47%
Source – Trendlyne

यह भी पढ़ें: 97% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, अब कंपनी को मिली ₹1593 करोड़ की डील, भाव ₹30 से भी कम

ऑल टाइम हाई से 64% नीचे है शेयर

24 अप्रैल 2026 को दोपहर 11:48 बजे इस कंपनी के शेयर 4.5 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं. इस गिरावट के बाद स्टॉक का भाव 1,664.90 रुपये पर कारोबार कर रहा है. स्टॉक ने 1 नवंबर 2021 को 4,644 रुपये का लाइफटाइम हाई बनाया था. तब से लेकर अब तक यह स्टॉक लगभग 64 फीसदी गिर चुका है. यानी तब की तुलना में यह शेयर 64 फीसदी सस्ता मिल रहा है. बीते एक महीने में इस स्टॉक ने निवेशकों को 74 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

Source – Groww

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरमान
मार्केट कैप₹5,282 करोड़
P/E अनुपात (TTM)49.45
P/B अनुपात2.97
इंडस्ट्री P/E33.05
ऋण-से-इक्विटी अनुपात0.32
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)7.16%
EPS (TTM)35.52
डिविडेंड यील्ड0.12%
बुक वैल्यू590.44
फेस वैल्यू2
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

अवधिरेवेन्यू (Revenue)प्रॉफिट (Profit)
Dec ’2455731.51
Mar ’2581948.00
Jun ’2561323.25
Sep ’2578423.06
Dec ’2567912.51
Source – Groww

यह भी पढ़ें: राधा किशन दमानी की नई स्ट्रैटेजी… और 28% उछला शेयर, Q4 में कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, कर्ज लगभग जीरो

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.