मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो का सुपरस्टार स्टॉक! एक महीने में 111% भागा ये शेयर; जानिए क्या है वजह?
गुरुवार को Lux Industries का शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 1,747.05 रुपये पर पहुंच गया. यह शेयर अप्रैल की शुरुआत में 831.20 रुपये पर था और अब तक करीब 111 प्रतिशत चढ़ चुका है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी 0.74 फीसदी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4800 करोड़ है.
Mukul Agrawal : शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसी तेजी देखने को मिलती है जो सबको चौंका देती है. ऐसा ही कुछ स्मॉलकैप स्टॉक Lux Industries में देखने को मिला, जिसने अप्रैल महीने में ही 100 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है. 30 मार्च को यह शेयर 825 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था, जो अब 1747 रुपये के आस-पास पहुंच चुका है. मजे की बात तो ये है कि एक तरफ बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, दूसरी तरफ इस शेयर ने 23 अप्रैल को अपना नया 52-वीक हाई बनाया है. साथ ही इसमें विदेशी निवेशकों की भी होल्डिंग है.
शेयर में जोरदार उछाल
गुरुवार को Lux Industries का शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 1,747.05 रुपये पर पहुंच गया. यह शेयर अप्रैल की शुरुआत में 831.20 रुपये पर था और अब तक करीब 111 प्रतिशत चढ़ चुका है. इस तेजी से निवेशक मुकुल अग्रवाल को भी बड़ा फायदा हुआ है, जिनकी हिस्सेदारी 1.47 प्रतिशत यानी करीब 42.96 लाख शेयर है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी 0.74 फीसदी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4800 करोड़ है.
कंपनी का बिजनेस
Lux Industries इनरवियर, थर्मल और कैजुअल वियर बनाने वाली कंपनी है. LUX इसका प्रमुख ब्रांड है. कंपनी के पास 16 ब्रांड और 100 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं. यह 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के जरिए हर साल करीब 34 करोड़ गारमेंट्स बनाती है और 46 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है.
तेजी के 3 बड़े कारण
कंपनी तेजी से अपने इंटरनेशनल बिजनेस को बढ़ा रही है और 2028 तक 60 देशों में पहुंचने का लक्ष्य रखती है. साथ ही, यह केवल इनरवियर कंपनी से आगे बढ़कर आउटरवियर सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बना रही है. कंपनी के पास 1,170 से ज्यादा डीलर्स का मजबूत नेटवर्क है. इसके अलावा Amazon, Flipkart, Myntra, AJIO, Tata Cliq, Zepto और Blinkit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा रही है. Lux Industries ने अगले तीन साल में 200 करोड़ रुपये की ऑनलाइन सेल्स का लक्ष्य रखा है. कंपनी के मुताबिक FY26 के 9 महीनों में ब्रांड प्रमोशन पर खर्च किए गए हर 1 रुपये पर उसे 12 रुपये की कमाई हुई, जो मजबूत ब्रांड ग्रोथ दिखाता है.
इसे भी पढ़ें- Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10% से ज्यादा गिर चुका Nifty 50, क्या थमेगी बिकवाली? जानें आगे बाजार का रुख
₹2 से ₹280 पहुंचा ये शेयर, ₹1 लाख ने 4 साल में बना दिए ₹1.40 करोड़, ताजा नतीजे भी दमदार; रखें नजर
टाटा ग्रुप के पास कितनी कंपनियां, कौन है सबसे आगे, जानें पूरी कहानी
