TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?

शेयर फिलहाल इंट्राडे में करीब 5 प्रतिशत तक चढ़ा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.22 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर लगभग फ्लैट रहा है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 27 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. Jio Financial Services एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लेंडिंग, इंश्योरेंस और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेंस Image Credit: money9

गुरुवार को बाजार मिला जुला रहा, लेकिन फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर Jio Financial Services में अच्छी तेजी देखने को मिली. ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 5 प्रतिशत तक चढ़कर 250.90 रुपये के आसपास पहुंच गए. इस तेजी के पीछे कंपनी का बड़ा स्ट्रैटेजिक ऐलान है. Jio Financial Services ने जर्मनी की इंश्योरेंस दिग्गज कंपनी Allianz के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है. यह साझेदारी Allianz Europe B.V. के जरिए होगी और भारत में जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस पर फोकस करेगी. हालांकि, यह डील जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद ही लागू होगी.

लाइफ इंश्योरेंस में भी एंट्री की तैयारी

दोनों कंपनियां आगे चलकर लाइफ इंश्योरेंस सेगमेंट में भी एंट्री की योजना बना रही हैं. इससे Jio Financial का फाइनेंशियल सर्विसेज पोर्टफोलियो और मजबूत होगा.

डिजिटल ताकत + ग्लोबल एक्सपीरियंस

इस पार्टनरशिप में Jio Financial का डिजिटल नेटवर्क और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रेंथ, Allianz के ग्लोबल इंश्योरेंस एक्सपीरियंस के साथ मिलकर काम करेगा. इससे ग्राहकों को टेक्नोलॉजी बेस्ड, सस्ते और आसान इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स मिलने की उम्मीद है.

मैनेजमेंट का नजरिया

मुकेश अंबानी के मुताबिक, यह साझेदारी लोगों तक सस्ता और आसान इंश्योरेंस पहुंचाने में मदद करेगी. वहीं Allianz के CEO ने कहा कि यह साझेदारी भारत में कस्टमर सेंट्रिक और इनोवेटिव इंश्योरेंस सॉल्यूशंस देने की दिशा में बड़ा कदम है.

सरकार के विजन के साथ तालमेल

यह डील भारत सरकार के “Insurance for All by 2047” लक्ष्य के साथ भी मेल खाती है, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इंश्योरेंस पहुंचाना है.

कंपनी का फोकस

Jio Financial Services एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लेंडिंग, इंश्योरेंस और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

शेयर का हाल

शेयर फिलहाल इंट्राडे में करीब 5 प्रतिशत तक चढ़ा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.22 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर लगभग फ्लैट रहा है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 27 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस स्टॉक पर 2 ब्रोकरेज हाउस बुलिश, बताया-33% की आएगी तेजी! रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.