इस पावर स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी दे रही 1 पर 1 बोनस शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय; मुकुल अग्रवाल का भी है दांव
Hind Rectifiers Limited ने बोनस शेयर का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है. इस पावर स्टॉक में दिग्गज निवेशक मुकल अग्रवाल की भी हिस्सेदारी है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. शेयर ने लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिया है, हालांकि हाल के महीनों में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
Bonus Share: पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की चर्चित कंपनी Hind Rectifiers Limited एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है, जिससे शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है. खास बात यह है कि इस पावर स्टॉक में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का भी दांव है. ऐसे में आम निवेशकों की नजरें इस पर टिकी हुइ है.
रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने 1:1 रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. बोनस के तहत हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा. इसके लिए 27 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वही बोनस के पात्र होंगे.30 मार्च 2026 को नए शेयर अलॉट होंगे. 31 मार्च 2026 से इन शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है.
शेयर का हाल
23 मार्च 2026 को कंपनी का शेयर करीब 3.58 फीसदी की गिरावट के साथ 1,435.30 रुपये पर बंद हुआ. जबकि इसका इंट्रा डे हाई 15522.90 रुपये दर्ज किया गया था. पिछले 1 महीने में ये करीब 9% चढ़ा है. हालांकि 6 महीने में ये लगभग 15 फीसदी गिरा है. मगर साल भर में इसने 43% से ज्यादा, 3 साल में 585 फीसदी और 5 साल में 1013 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
किसके पास कितनी हिस्सेदारी?
ट्र्रेंडलाइन के मुताबिक दिसंबर 2025 तक दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की इस कंपनी में 1.5% हिस्सेदारी दर्ज की गई थी. उनके पास Hind Rectifiers के 250,000 शेयर थे. जिसकी होल्डिंग वैल्यू करीब 35.9 करोड़ रुपये है. इसी तरह कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी: 43.93%, FII की 6.21%, DII की 0.13% और पब्लिक की 49.73% हिस्सेदार है.
कंपनी क्या करती है?
Hind Rectifiers Limited पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में एक अहम नाम है. ये रेलवे ट्रैक्शन सिस्टम के लिए उपकरण बनाती है. साथ ही पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में सप्लाई करती है. ये रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹2,4553 करोड़ है और पिछले 10 सालों में इसकी सेल्स ग्रोथ लगभग 18% रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
