मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 65 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; एक हफ्ते में स्टॉक 14% चढ़े

शेयर बाजार के जाने-माने निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने मार्च 2026 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में अहम बदलाव किए हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार उन्होंने कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और नए शेयर खरीदे हैं. खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों पर उनका भरोसा बढ़ता दिख रहा है, जो बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

Mukul Agrawal Image Credit: Canva/ Money9

Mukul Agrawal’s portfolio and holdings: भारतीय शेयर बाजार के चर्चित निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने मार्च 2026 तिमाही में एक बार फिर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए कई कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक उन्होंने न केवल मौजूदा निवेश को मजबूत किया, बल्कि चुनिंदा कंपनियों में नए शेयर भी खरीदे हैं. खास बात यह है कि तीनों कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते तिमाही में दिग्गज निवेशक ने तीन कंपनियों में लगभग 65 लाख नए शेयर खरीदे हैं.

Capacite Infraprojects में बढ़ाया दांव

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Capacite Infraprojects में मुकुल अग्रवाल ने अपनी हिस्सेदारी 5,150,000 शेयर (6.09%) से बढ़ाकर 5,600,000 शेयर (6.62%) कर दी है. यह इशारा करता है कि उन्हें कंपनी के भविष्य और ऑर्डर बुक पर भरोसा है. निर्माण क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों के बीच यह निवेश रणनीतिक माना जा रहा है. इसलिए उन्होंने 4.50 लाख नए शेयर खरीदे हैं.

शेयर का हाल?

कंपनी के शेयर 232 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. बीते एक हफ्ते में इसमें 11% से अधिक की तेजी आई है, वहीं तीन साल में 75.59% और पांच साल में 26% तेजी आई है.

Hindustan Construction Company (HCC) में भी खरीदारी

HCC में भी अग्रवाल ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दिसंबर 2025 में उनके पास 4.40 करोड़ शेयर (1.68%) थे, जो मार्च 2026 में बढ़कर 5 करोड़ शेयर (1.91%) हो गए. इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में कंपनी की मौजूदगी को देखते हुए यह निवेश लंबी अवधि के नजरिए से अहम माना जा रहा है. शेयर के नंबर के नजरिए से सबसे अधिक खरीदारी इसी में की गई है. मुकुल अग्रवाल ने इस कंपनी में 59,80,079 नए शेयर खरीदे हैं.

क्या है शेयर का हाल?

कंपनी के शेयर का भाव 17 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बीते एक हफ्ते में शेयर 14% से अधिक की तेजी आई है. वहीं पांच साल में इसमें 61.31% की तेजी आई है.

West Coast Paper Mills में भी बढ़ाई हिस्सेदारी

पेपर सेक्टर की कंपनी West Coast Paper Mills में भी मुकुल अग्रवाल ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. उनकी होल्डिंग 900,000 शेयर (1.36%) से बढ़कर 950,000 शेयर (1.44%) हो गई है. यह संकेत देता है कि वे इस सेक्टर में भी ग्रोथ की संभावनाएं देख रहे हैं. इसमें निवेशक ने 50 हजार नए शेयर खरीदे हैं.

शेयर का हाल

West Coast Paper Mills के शेयर 458 रुपये पर कारोबार रहा है. बीते एक हफ्ते में 8.55% की तेजी आई है और 5 साल में 120% तक तेजी आई है.

मार्च तिमाही के आंकड़े साफ बताते हैं कि मुकुल अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों पर खास फोकस बनाए हुए हैं. उनकी बढ़ती हिस्सेदारी निवेशकों के लिए एक संकेत हो सकती है, हालांकि निवेश से पहले खुद का विश्लेषण करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: आशीष कचोलिया ने खरीदे 15 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाया स्टेक, 1585% तक रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स