₹100 से ₹3775 तक पहुंचा इस डेट-फ्री सरकारी कंपनी का शेयर, 5 साल में 2000% तक रिटर्न, कैश रिजर्व भी दमदार

डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया है. पिछले पांच साल में इसका शेयर करीब ₹100 से बढ़कर ₹3,775 तक पहुंच गया, यानी 2000% से ज्यादा उछाल. कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट, जीरो कर्ज और दमदार कैश रिजर्व इसे बाजार में खास बनाते हैं.

Multibagger Debt Free Defence Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Multibagger Debt Free Defence Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने निवेशकों को बीते पांच साल में जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है. 12 अप्रैल 2021 को जहां इस शेयर की कीमत करीब 100.58 रुपये थी, वहीं अप्रैल 2026 की शुरुआत में यह बढ़कर करीब 2,264.60 रुपये तक पहुंच गया. यानी इस दौरान निवेशकों को 2000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला. डिफेंस सेक्टर में बढ़ती सरकारी ऑर्डर बुक, मजबूत बैलेंस शीट और लगभग जीरो कर्ज ने इस स्टॉक को बाजार का सुपरस्टार बना दिया है.

कैसा है शेयर का हाल?

Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर बीते कुछ सालों में लगातार तेजी के ट्रेंड में रहा है. अनिश्चितता के दौर में भी इसके शेयर ने निवेशकों को निराश नहीं किया है. बीते एक महीने से जब बाजार में बिकवाली तब भी इसके शेयर ने लगभग 4% की तेजी दर्ज की है. और बीते एक हफ्ते में यह 5.5% से अधिक भागा है.

  • 2021: ~₹100 के आसपास
  • 2024-25: ₹3775+ तक भी पहुंचा (ऑल टाइम हाई)
  • अप्रैल 2026: करीब ₹2,264 के स्तर पर ट्रेड

हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली और तिमाही नतीजों के कारण गिरावट भी देखी गई, लेकिन लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी मजबूत बना हुआ है. वित्त वर्ष 2025 के अंत तक कंपनी के पास 5,285.39 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व मौजूद था.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते निवेशकों के लिए बड़ा मौका, ₹48 तक डिविडेंड देने जा रही ये 5 कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप₹91,329 करोड़
P/E Ratio (TTM)37.95
P/B Ratio10.25
ROE26.19%
EPS (TTM)59.66
डिविडेंड यील्ड0.76%
बुक वैल्यू₹220.89
इंडस्ट्री P/E42.70
डेब्ट टू इक्विटी0.00
फेस वैल्यू₹5

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 3,863 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है, जो सितंबर तिमाही के 3,200 करोड़ रुपये से अधिक था. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 12,553 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है. मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दिसंबर में कंपनी ने 837 करोड़ रुपये का प्रोफिट कमाया है. वहीं 2025 में कंपनी का मुनाफा 2,277 करोड़ रुपये था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कंपाउंडिंग का दम! सेंसेक्स SIP ने 25 साल में बनाया करोड़पति, उतार-चढ़ाव के बावजूद मिला दमदार रिटर्न

चीन पर सख्ती से बदला CCTV मार्केट का खेल! इस कंपनी के लिए खुला बड़ा मौका, क्या बनेगी सबसे बड़ी विजेता?

बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

इस इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1184 करोड़ का प्रोजेक्ट, 52वीक हाई से 40% टूटे स्टॉक में आ सकती है फुर्ती? जानें डिटेल्स

500MT कार्गो पार, अब 1 बिलियन टन का लक्ष्य, गौतम अडानी बोले- तेजी से बढ़ेगा बिजनेस, Adani Port पर रखें नजर

25% टूटे HDFC Bank के शेयर, मजबूत फंडामेंटल के बावजूद क्यों टूटा स्टॉक; गिरावट में छिपा मौका या बढ़ता जोखिम