Multibagger Stock: पांच साल में 3400% का मुनाफा, अभी और तेजी का अनुमान; इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल

Multibagger Defence Stock: इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55.6 फीसदी बढ़कर 48.4 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 72.2 फीसदी बढ़कर 388 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी को अगले दो वर्षों में 120 अरब रुपये (12,000 करोड़ रुपये) के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: Getty image

Multibagger Defence Stock: डिफेंस सेक्टर के मल्टीबैगर स्टॉक ‘अपोलो माइक्रो सिस्टम्स’ में हाल के सत्रों में तेजी का रुख बना हुआ है. सितंबर तिमाही के नतीजे विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहने के बाद, इस स्टॉक में खरीदारी की भारी दिलचस्पी देखने को मिली है. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55.6 फीसदी बढ़कर 48.4 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 72.2 फीसदी बढ़कर 388 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

EBITDA सालाना आधार पर 59.2 करोड़ रुपये से 87.6 फीसदी बढ़कर 111 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 26.3 फीसदी से बढ़कर 28.6 फीसदी हो गया.

बुलिश है ब्रोकरेज

इन शानदार नतीजों को देखते हुए, घरेलू ब्रोकरेज फर्म ‘सिस्टेमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज’ ने इस स्टॉक पर अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है. उन्होंने ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग और 570 रुपये का टारगेट प्राइस बनाए रखा है. स्टॉक के पिछले बंद भाव 415 रुपये के मुकाबले, इसमें 37% तक की और तेजी आने की संभावना है.

बेहतर प्रदर्शन का अनुमान

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी रेवेन्यू और मार्जिन, दोनों मोर्चों पर लगातार उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. कंपनी की ‘यूनिट III’ अब पूरी होने के अंतिम चरण में है और अपने एक्सप्लोसिव (विस्फोटक) बिजनेस में क्षमता बढ़ाने की भी योजना है, जिससे आगे भी ग्रोथ बनी रहने की उम्मीद है.

मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन

कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है. इसमें MIGM माइन्स (मार्च 2027 से पहले मिलने की उम्मीद), मूरेड माइन्स (Moored Mines), AHWT, QRSAM और पिनाका (Pinaka) जैसे ऑर्डर शामिल हैं, जिनके निकट भविष्य में मिलने की संभावना है.

सिस्टेमैटिक्स के अनुसार, कंपनी को अगले दो वर्षों में 120 अरब रुपये (12,000 करोड़ रुपये) के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. इनमें कुछ बड़े प्रोग्राम शामिल हैं, जैसे MIGM माइन्स (नवंबर में RFQ आने की उम्मीद है और 31 मार्च 2027 से पहले ऑर्डर मिलने की संभावना है) और हैवी वेट टॉरपीडो (RFQ जमा कर दिया गया है, अगले 1 महीने में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी).

इसके अलावा QRSAM, पिनाका और हैवी वेट टॉरपीडो के ऑर्डर भी मिलने की उम्मीद है. इनके लिए RFQ पहले ही जारी हो चुका है और प्रक्रिया तेजी से चल रही है (शुरुआत में 13 यूनिट्स, और उसके बाद 135 यूनिट्स के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है).

मिसाइल सिस्टम इंटीग्रेशन

कंपनी ने पूर्ण हथियार सिस्टम (weapon systems) के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए 21 अगस्त, 2026 को ‘शौर्यअस्त्र डिफेंस सिस्टम्स’ (ShauryAstra Defence Systems) की स्थापना की. कंपनी ने इसमें 34,000 रुपये में 3,400 शेयर खरीदकर 34% हिस्सेदारी हासिल की, जिससे यह एक सहयोगी कंपनी (Associate Company) बन गई.

पांच वर्षों में 3400% का मुनाफा

साल 2026 के दौरान ब्रॉडर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, इस स्टॉक ने अपनी शानदार बढ़त जारी रखी और इस साल अब तक 52 फीसदी की तेजी दर्ज की है. इस ताजा उछाल के साथ, स्टॉक ने लगातार सातवें वर्ष अपनी बढ़त का सिलसिला बनाए रखा है.

2023 में 290 फीसदी की बढ़त के बाद, 2025 में इस स्टॉक ने 135 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया था. कुल मिलाकर, पिछले तीन वर्षों में इस स्टॉक में 454 फीसदी और पिछले पांच वर्षों में 3,400% की बढ़ोतरी हुई है. 2019 में अपने निचले स्तर 6.50 रुपये प्रति शेयर से, यह स्टॉक अब तक 6,284 फीसदी उछल चुका है.

यह भी पढ़ें: RIL Market Cap: रिलायंस ग्रुप ने टाटा समूह को पीछे छोड़ा, Jio की लिस्टिंग से ₹30 लाख करोड़ पहुंचा मार्केट कैप

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.