TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stocks to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, हीरो मोटोकॉर्प समेत कई कंपनियों में दिखेगा एक्शन

शेयर बाजार में आज हीरो मोटोकॉर्प, आरआर केबल, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, मीशो और एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर फोकस में रहेंगे. कंपनियों ने दूसरी तिमाही में अपने नतीजे घोषित किए हैं. टिटागढ़ रेल सिस्टम्स को रेलवे से 1,716.90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है. फोर्टिस हेल्थकेयर ने बेंगलुरु के सुगुना हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया है. इसके अलावा डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और अवफिस स्पेस सॉल्यूशंस से जुड़ी खबरों के चलते भी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर. Image Credit: money9live

Highlights

  • हीरो मोटोकॉर्प, आरआर केबल और पिडिलाइट के मुनाफे में सालाना बढ़त.
  • टिटागढ़ रेल सिस्टम्स को 1,716.90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेलवे ऑर्डर.
  • फोर्टिस हेल्थकेयर ने करीब 277 करोड़ रुपये में सुगुना हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया.

शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे. कहीं दूसरी तिमाही के नतीजों का असर देखने को मिलेगा, तो कहीं नए ऑर्डर, अधिग्रहण और विदेशी निवेशकों की खरीदारी-बिकवाली से शेयरों में हलचल रह सकती है. Hero MotoCorp, RR Kabel, Pidilite Industries और PNB Housing Finance ने दूसरी तिमाही में मुनाफे में बढ़त दर्ज की है. वहीं, Meesho का घाटा कम हुआ है. इसके अलावा Titagarh Rail Systems को रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है, जबकि Fortis Healthcare ने बेंगलुरु में एक अस्पताल का अधिग्रहण किया है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर रहेगी नजर.

Hero MotoCorp और RR Kabel के नतीजे

Hero MotoCorp के शेयरों में दूसरी तिमाही के नतीजों के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है. कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 4.55 फीसदी बढ़कर 1,456.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,392.8 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 21.1 फीसदी बढ़कर 14,687.4 करोड़ रुपये पहुंच गया.

RR Kabel के नतीजे भी मजबूत रहे. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 55.3 फीसदी बढ़कर 180.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 116.3 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 51.8 फीसदी बढ़कर 3,284 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Pidilite और PNB Housing Finance

Pidilite Industries का कंसोलिडेटेड मुनाफा दूसरी तिमाही में 7.2 फीसदी बढ़कर 626.5 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 584.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. इस दौरान रेवेन्यू 20.9 फीसदी बढ़कर 4,297.6 करोड़ रुपये हो गया.

PNB Housing Finance का मुनाफा सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 617 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 582 करोड़ रुपये था. कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII में 15 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 878 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 765 करोड़ रुपये थी.

Meesho और Aeroflex Industries

Meesho के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रह सकती है. कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा घटकर 132.4 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 411.3 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू 34.4 फीसदी बढ़कर 4,131.6 करोड़ रुपये हो गया.

Aeroflex Industries ने भी मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 156.85 फीसदी बढ़कर 36.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 14.2 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू 87 फीसदी बढ़कर 207.4 करोड़ रुपये रहा.

Titagarh Rail Systems और Fortis Healthcare

Titagarh Rail Systems के शेयरों में रेलवे से मिले अतिरिक्त ऑर्डर के चलते हलचल रह सकती है. कंपनी को रेल मंत्रालय से 4,955 BOXNHL वैगन की सप्लाई के लिए 1,716.90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है. इसके बाद कुल ऑर्डर की मात्रा बढ़कर 9,994 वैगन हो गई है. कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू 10,404.10 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

Fortis Healthcare ने बेंगलुरु के Suguna Hospital का करीब 277 करोड़ रुपये में एक्विजिशन किया है. यह 110 बेड वाला अस्पताल है, जिसकी क्षमता बढ़ाकर करीब 150 बेड की जा सकती है. इस अधिग्रहण से कंपनी की अस्पताल क्षमता बढ़ाने की योजना को मदद मिल सकती है.

Dr Reddy’s और Awfis Space Solutions

Dr Reddy’s Laboratories के लिए राहत की खबर है. अमेरिकी दवा नियामक USFDA ने आंध्र प्रदेश स्थित FTO-SEZ Process Unit-02 के टेस्ट नतीजे को Voluntary Action Indicated यानी VAI कैटेगरी में रखा है और टेस्ट को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है. इस फैसले पर बाजार की नजर रहेगी.

Awfis Space Solutions ने पुणे, बेंगलुरु और मुंबई में नए सेंटर शुरू किए हैं. इससे कंपनी के पोर्टफोलियो में करीब 1.45 लाख वर्ग फुट का प्रीमियम Grade A+ स्पेस जुड़ा है.

ये भी पढ़ें- RIL Market Cap: रिलायंस ग्रुप ने टाटा समूह को पीछे छोड़ा, Jio की लिस्टिंग से ₹30 लाख करोड़ पहुंचा मार्केट कैप

इन शेयरों पर भी रखें नजर

Jubilant Ingrevia में East Bridge Capital Master Fund I ने 9.21 लाख शेयर 55.46 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. वहीं, Mehul Telecom में 3 Sigma Global Fund ने 1.1 लाख शेयर बेचे हैं. Sollfege Smart Electronics में Kuber India Opportunity Fund ने अपनी पूरी 3.6 लाख शेयरों की हिस्सेदारी बेच दी है.

इसके अलावा आज Asian Paints, Coal India, InterGlobe Aviation, Ambuja Cements, Godrej Consumer Products, Laurus Labs, Suzlon Energy, Trent, Vedanta Power और कई अन्य कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी.

Chandni Machines के शेयर स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे. Shriram Finance, Central Mine Planning & Design Institute, Crisil, Kajaria Ceramics और Ksolves India के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे. वहीं, Kaynes Technology India और SAIL फ्यूचर एंड ऑप्शन यानी F&O बैन की सूची में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.