25 से ₹17000 पार पहुंचा ये डिफेंस स्टॉक, FY27 में 14000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, रखें शेयरों पर नजर!
Solar Industries का शेयर भारतीय बाजार के सबसे सफल मल्टीबैगर शेयरों में गिना जाता है. लगभग 20 वर्षों में 25 रुपये से बढ़कर 18,800 रुपये के स्तर तक पहुंचना कंपनी की बड़ी उपलब्धियों में एक है. अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो इसमें 40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

Solar Industries Share Price : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला. इस बीच डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Solar Industries India Ltd एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में रही. कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 17,916 रुपये पर पहुंच गया. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए Solar Industries ने शानदार मुनाफा बनाया है. वर्ष 2006 में करीब 25 रुपये पर कारोबार करने वाला यह शेयर अब बढ़कर 17000 रुपये के पार पहुंच चुका है. इस दौरान शेयर ने निवेशकों को हजारों प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
FY27 में 14,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य
कंपनी मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए मजबूत ग्रोथ का अनुमान जताया है. Solar Industries ने FY27 में 14,000 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. कंपनी के अनुसार, इस ग्रोथ में 10 से 15 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ का योगदान रहेगा. वहीं कमोडिटी और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उत्पादों की कीमतों में 18 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि भी रेवेन्यू बढ़ाने में मदद करेगी.
डिफेंस कारोबार से आएंगे 4,500 करोड़ रुपये से ज्यादा
Solar Industries के लिए डिफेंस कारोबार तेजी से सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनता जा रहा है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 में डिफेंस सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू 4,500 करोड़ रुपये से अधिक रहेगा. भारत सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बढ़ते जोर और बढ़ते रक्षा ऑर्डर्स का फायदा कंपनी को मिल रहा है.
21,300 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक
कंपनी ने FY27 की शुरुआत लगभग 21,300 करोड़ रुपये के मजबूत ऑर्डर बुक के साथ की है, जो आने वाले वर्षों के लिए अच्छी रेवेन्यू विजिबिलिटी प्रदान करता है.
शेयर ने बनाया निवेशकों को मालामाल
Solar Industries का शेयर भारतीय बाजार के सबसे सफल मल्टीबैगर शेयरों में गिना जाता है. लगभग 20 वर्षों में 25 रुपये से बढ़कर 17000 रुपये के स्तर तक पहुंचना कंपनी की बड़ी उपलब्धियों में एक है. अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो इसमें 40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.