Mazagon Dock से Solar Industries तक, इन 4 डिफेंस कंपनियों पर रख सकते हैं नजर; करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है ऑर्डर बुक

वित्त वर्ष 2026-27 में 7.85 लाख करोड़ रुपये के रक्षा बजट और 2.19 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल आउटले के साथ भारत का डिफेंस सेक्टर नई रफ्तार पकड़ रहा है. Mazagon Dock और Garden Reach Shipbuilders जैसी कंपनियों के पास 39,872 करोड़ रुपये तक के मजबूत ऑर्डर बुक हैं, जो आने वाले वर्षों में रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूती दे सकते हैं. बढ़ते डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट टारगेट के बीच निवेशक इन डिफेंस स्टॉक्स पर नजर बनाए रख सकते हैं.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: money9live.com

Defense Sector India: भारत का डिफेंस सेक्टर आत्मनिर्भरता की रणनीति के साथ नई रफ्तार पकड़ रहा है. वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का अलॉट किया गया है, जिसमें 2.19 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल आउटले शामिल है. बढ़ते डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट टारगेट के बीच कुछ कंपनियों के पास 39,872 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो आने वाले वर्षों में रेवेन्यू को मजबूती देगा. आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में जिनका ऑर्डर बुक मजबूत है और जिन पर निवेशक नजर रख सकते हैं.

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड

भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बी और युद्धपोत निर्माण में अग्रणी इस डिफेंस पीएसयू के पास Q2 2025 तक 39,872 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर बुक है. इसमें P17A स्टील्थ फ्रिगेट, P75 कलवरी पनडुब्बी और P15B डेस्ट्रॉयर जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.19 फीसदी गिरकर 2224.90 रुपये पर पहुंच गया.

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड

इस कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 23,592 करोड़ रुपये है. 42 प्लेटफॉर्म पर 10 प्रोजेक्ट्स जारी हैं. कुल ऑर्डर में बड़ा हिस्सा रक्षा प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जबकि निर्यात और अन्य सेगमेंट अतिरिक्त स्थिरता प्रदान करते हैं. शुक्रवार को इसके शेयर में 1.43 फीसदी की गिरावट आई और यह 2434.10 रुपये पर बंद हुआ.

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड

औद्योगिक विस्फोटकों के साथ-साथ रक्षा और गोला-बारूद निर्माण में मजबूत उपस्थिति रखने वाली इस कंपनी का ऑर्डर बुक 21,200 करोड़ रुपये से अधिक है. कंपनी को CIL और SCCL प्रोजेक्ट्स के अलावा डिफेंस से भी लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. शुक्रवार को इसका शेयर 1.82 फीसदी गिरकर 13,504 रुपये पर पहुंच गया.

MTAR टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

प्रिसिजन इंजीनियरिंग में सक्रिय यह कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी सेक्टर को सप्लाई करती है. Q3 2025 तक इसका कुल ऑर्डर बुक 894 करोड़ रुपये रहा. क्लीन एनर्जी, सिविल न्यूक्लियर और एयरोस्पेस में विविध ऑर्डर मिक्स रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत करता है. शुक्रवार को इसका शेयर 3.35 फीसदी गिरकर 3806.80 रुपये पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: तेल की कीमतों में लगेगी आग! ईरान के पास है ये अचूक हथियार, भारत-चीन से लेकर यूरोप तक होंगे परेशान

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.