रिन्यूएबल एनर्जी बूम का फायदा उठा रहीं ये 3 कंपनियां, 84 फीसदी तक है रेवेन्यू ग्रोथ; निवेशक रखें नजर

भारत का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ कई कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. ओरियाना पावर, वारी एनर्जीज और फुजियामा पावर सिस्टम्स ने हाल के वर्षों में 72 फीसदी से 84 फीसदी तक रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. सोलर पावर, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश से इन कंपनियों को नए अवसर मिल रहे हैं.

रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक Image Credit: ai/canva

Renewable Energy Stocks: भारत का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है. सोलर पावर, बैटरी स्टोरेज, डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश ने इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा किए हैं. सरकार की नीतिगत सहायता और बढ़ती बिजली मांग के बीच कई कंपनियां तेज रफ्तार से कारोबार बढ़ा रही हैं. हालांकि, अब निवेशक केवल रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ पर ही नहीं, बल्कि कैश फ्लो जनरेशन, वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट और कैपिटल एलोकेशन की गुणवत्ता पर भी नजर रख रहे हैं. तो चलिए आपको रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के 3 ऐसे शेयरों के बारे में बताते हैं, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

Oriana Power

ओरियाना पावर ने एफवाई26 में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 83.7 फीसदी बढ़कर 1,814 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि प्रॉफिट 59.1 फीसदी बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी सोलर प्रोजेक्ट्स, ईपीसी सर्विसेज और बूट मॉडल के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी ने अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (बीईएसएस) और ग्रीन फ्यूल्स जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार शुरू कर दिया है.

इसके पास 700 मेगावाट से अधिक सोलर कैपेसिटी निर्माणाधीन है, जबकि 2,500 मेगावाट की पाइपलाइन मौजूद है. इसके अलावा कंपनी ने ग्रीन अमोनिया के लिए 10 वर्षों का समझौता भी किया है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 3,135 करोड़ रुपये बताई गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 2.76 फीसदी गिरकर 1,571 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

Waaree Energies

वारी एनर्जीज देश की सबसे बड़ी सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. एफवाई26 में कंपनी का रेवेन्यू 84 फीसदी बढ़कर 26,537 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि प्रॉफिट में 101 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी के पास लगभग 53,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है, जो आने वाले वर्षों की ग्रोथ विजिबिलिटी को मजबूत बनाती है. वारी केवल सोलर मॉड्यूल्स तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि बैटरी स्टोरेज, इन्वर्टर्स, पीवी ग्लास और ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर्स जैसे क्षेत्रों में भी बड़े निवेश कर रही है. गुरुवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 0.38 फीसदी गिरकर 3,005 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

Fujiyama Power Systems

रूफटॉप सोलर सेगमेंट में काम करने वाली फुजियामा पावर सिस्टम्स ने एफवाई26 में रेवेन्यू में 72.3 फीसदी और प्रॉफिट में 94.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. कंपनी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है.

कंपनी ने रतलाम में 2,000 मेगावाट सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू की है, जिससे भविष्य में 5,000 करोड़ रुपये तक का रेवेन्यू पोटेंशियल पैदा हो सकता है. साथ ही, 1,200 मेगावाट टॉपकॉन सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पर भी काम चल रहा है. गुरुवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 4.98 फीसदी गिरकर 304 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में IPL से 24 गुना ज्यादा मिलेगा पैसा, यह रकम इतनी कि 16 बार हो जाए T20 विश्वकप

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.