पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
पावर सेक्टर की कंपनी Diamond Power Infrastructure Limited ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चर्चा बटोरी है. कभी 1 रुपये से कम कीमत वाला यह शेयर अब करीब 196 रुपये तक पहुंच गया है. पिछले पांच साल में इसने 2,30,000 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे 1 लाख रुपये का निवेश करोड़ों में बदल गया.

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को चौंकाने वाले रिटर्न दिए हैं, लेकिन Diamond Power Infrastructure का नाम इनमें सबसे खास बन गया है. कभी 1 रुपये से भी कम कीमत पर मिलने वाला यह शेयर आज करीब 196 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. पिछले पांच साल में कंपनी ने निवेशकों को 2,30,000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यानी जिसने इसमें 1 लाख रुपये लगाए होंगे, उसकी रकम आज करोड़ों में बदल चुकी है. कंपनी के मजबूत वित्तीय नतीजे, बढ़ता मुनाफा और बिजली सेक्टर में बढ़ती मांग इसके शेयरों की तेजी की बड़ी वजह मानी जा रही है.
1 लाख बने ₹23 करोड़
Diamond Power Infrastructure ने बीते पांच साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस कंपनी के शेयर 80 पैसे से बढ़कर 195.90 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा है. यानी बीते पांच साल में इसने 2,30,488 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने 20 मई 2026 को इसमें एक लाख रुपये का निवेशक किया होगा तो यह मई 2026 में बढ़कर 23 करोड़ 4 लाख 88 हजार रुपये से अधिक हो गया है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | आंकड़े |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹9,976 करोड़ |
| पी/ई रेशियो (TTM) | 94.65 |
| पी/बी रेशियो | 0.00 |
| इंडस्ट्री पी/ई | 50.27 |
| डेट टू इक्विटी | -0.85 |
| ROE | -8.65% |
| EPS (TTM) | 2.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | -13.56 |
| फेस वैल्यू | 1 |
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
दिसंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 8 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर 475 करोड़ रुपये हो गए. वहीं मुनाफे में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस बंपर तेजी के बाद कंपनी का प्रोफिट लगभग 50 करोड़ रुपये हो गए हैं. मार्च 2026 के तिमाही नतीजे अभी नहीं आए हैं.
क्या करती है कंपनी?
Diamond Power Infrastructure Limited बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन उपकरण बनाने वाली एक भारतीय कंपनी है. यह मुख्य रूप से –
- कंडक्टर्स (Conductors)
- केबल्स (Cables)
- ट्रांसफॉर्मर्स (Transformers)
बनाती है. कंपनी का उपयोग बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रब्यूशन में होता है.
यह भी पढ़ें: 1 शेयर बन जाएंगे 10! कंपनी दे चुकी है 4000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न, रिकॉर्ड डेट नजदीक
NCLT में चली गई थी कंपनी
Diamond Power Infrastructure पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था और कंपनी समय पर बैंकों का पैसा नहीं चुका पा रही थी. इसके साथ ही कंपनी के पुराने प्रमोटरों पर पैसों के गलत इस्तेमाल और बैंक धोखाधड़ी के आरोप भी लगे. स्थिति इतनी खराब हो गई कि 2018 में मामला NCLT (National Company Law Tribunal) पहुंच गया. NCLT ने कंपनी को दिवालियापन प्रक्रिया (Insolvency Process) में डाल दिया, जहां कंपनी का नियंत्रण प्रमोटरों से लेकर एक Resolution Professional को सौंप दिया गया. कई सालों तक कानूनी और वित्तीय प्रक्रिया चलने के बाद नए निवेशक और नया मैनेजमेंट आया, जिससे कंपनी को दोबारा शुरू होने और कारोबार संभालने का मौका मिला. उसके बाद से कंपनी के शेयर बाजार में जबरदस्त कारोबार कर रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.