निफ्टी ऑटो में भारी बिकवाली, Mahindra & Mahindra के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूटे

आज बाजार में सबसे ज्यादा निफ्टी ऑटो दबाव में नजर आ रहा है. निफ्टी फिलहाल 1.68 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी ऑटो में शामिल Mahindra & Mahindra की सबसे ज्यादा पिटाई होते दिख रहा है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा Image Credit: TV9 Bharatvarsh

आज शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से भारी बिकवाली देखी जा रही है. बुल्स और बेयर्स के तनातनी के बीच बेयर्स हावी होते नजर आ रहे हैं. आज बाजार में सबसे ज्यादा निफ्टी ऑटो दबाव में नजर आ रहा है. निफ्टी फिलहाल 1.68 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी ऑटो में शामिल Mahindra & Mahindra की सबसे ज्यादा पिटाई होते दिख रहा है. आइए आपको निफ्टी ऑटो में शामिल कुछ चुनिंदा शेयरों का हाल जानते हैं.

शेयर का नामगिरावट( फीसदी में )
बजाज ऑटो1.68
आइसर मोटर 0.91
मारुति1.27
अशोक लेलैंड1.13
टाटा मोटर्स1.55
टीवीएस मोटर2.44
हीरो मोटोकॉर्प1.92
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा3.15

Mahindra & Mahindra के शेयर 3 फीसदी से भी ज्यादा टूटे

आज बाजार के गिरावट का असर निफ्टी के ऑटो सेक्टर पर देखने को मिल रहा है. इसी के साथ महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में भी लगभग 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फिलहाल ( खबर लिखने वक्त तक ) 3,074 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में बीते एक हफ्ते में 3.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. वहीं इस शेयर ने एक साल में 95 फीसदी का मुनाफा दिया है.

डिसक्‍लेमर– मनी9लाइव आपको किसी शेयर या म्‍यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ जानकारी दी गई है. इंवेस्‍टमेंट से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्‍य लें.

Latest Stories

भारतीय बाजार के बाद US मार्केट भी लाल, Dow Jones 400 अंक तक टूटा, Gift Nifty फिसला; कहां पहुंचा क्रूड?

ICICI बैंक को बड़ा झटका! मिला ₹768.6 करोड़ का GST नोटिस, टैक्स विवाद के बीच शुक्रवार को फोकस में रहेंगे शेयर

मार्केट क्रैश के बीच इन स्टॉक्स ने मचाया धमाल, तेल की महंगाई और FII बिकवाली में भी 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर

बाजार में जब मची है तबाही, ये 5 रुपये का स्टॉक है मौज में….5 दिन में 79% उछला, जानें क्या है इसका ट्रिगर

20 मार्च को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में हो सकती है बंपर कमाई; एनालिस्ट ने बता दिए हैं टारगेट

Nifty-Sensex 3% धड़ाम, कच्चा तेल $113 के पार पहुंचा तो पेंट स्टॉक झुलसे, कैसे जुड़ा है इस सेक्टर का तेल से सीधा रिश्ता