लगातार दूसरे दिन Nifty IT में बंपर उछाल, TCS, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर बने रॉकेट; जानें- क्या है वजह

लगातार दूसरे दिन आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. मंगलवार को आईटी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 3 फीसदी उछल गया. 28 जुलाई को US में लिस्टेड IT सर्विस और सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में रात भर चली जबरदस्त तेजी देखी गई.

आईटी स्टॉक्स. Image Credit: Getty image

लंबे समय तक धीमी ग्रोथ और उतार-चढ़ाव के बाद IT सेक्टर में अब स्थिरता आती दिख रही है. हाल के नतीजों से संकेत मिलता है कि गिरावट का जोखिम कम हो सकता है, क्योंकि लगातार दूसरे दिन आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. मंगलवार को आईटी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 3 फीसदी उछल गया. बीते दिन लगभग 1 फीसदी की तेजी के साथ इंडेक्स बंद हुआ था.

निफ्टी आईटी इंडेक्स में बंपर उछाल

बाजार के खुलने के कुछ समय बाद ही निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.78 फीसदी की तेजी के साथ 30,260.90 पर था. दिग्गज आईटी कंपनियों इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस जैसे शेयरों में 2 फीसदी से अधिक की तेजी आई.

दिग्गज आईटी शेयरों में तेजी

कंपनीशेयर कीमत और उछाल
विप्रो (Wipro)₹180.36 (+1.03%)
इंफोसिस (Infosys)₹1,109.80 (+2.84%)
एमफैसिस (Mphasis)₹2,438.80 (+4.55%)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)₹2,368.50 (+3.18%)
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies)₹1,322.70 (+2.07%)
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर₹11,203.00 (+1.03%)
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)₹1,624.80 (+3.16%)
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS)₹4,324.20 (+3.18%)

अमेरिकी आईटी कंपनियों में तेजी

28 जुलाई को US में लिस्टेड IT सर्विस और सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में रात भर चली जबरदस्त तेजी देखी गई, जो टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रति निवेशकों के बेहतर होते भरोसे को दिखाती है.

SOX का बेहतर प्रदर्शन

मार्केट में हुए बदलाव के बीच सॉफ्टवेयर शेयरों ने फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (SOX) से बेहतर प्रदर्शन किया. इस दौरान एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और टेक कंपनियों को लगातार बढ़त मिली, जबकि चिप बनाने वाली कंपनियों को भारी गिरावट और सुधार (करेक्शन) का सामना करना पड़ा.

ग्लोबल कंपनियों का हाल

ग्लोबल कंपनियों की बात करें तो US ट्रेडिंग सेशन के दौरान एक्सेंचर (Accenture) में 4.8 फीसदी और EPAM सिस्टम्स में भी 4.8% की बढ़त हुई. गार्टनर (Gartner) 5%, ग्लोबंट (Globant) 4% और कॉग्निजेंट (Cognizant) 3.5% ऊपर चढ़े.

सॉफ्टवेयर कंपनियों में नई तेजी के संकेत

सॉफ्टवेयर और IT सर्विस शेयरों में हुई व्यापक बढ़त ने फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (SOX) से बेहतर प्रदर्शन किया. इससे सॉफ्टवेयर कंपनियों में नई मजबूती का संकेत मिलता है, जो मंगलवार के कारोबार में भारतीय IT शेयरों के लिए पॉजिटिव इंडिकेटर बना. हालांकि, लगातार रिकवरी के लिए बेहतर ग्रोथ और डील की रफ्तार में तेजी जरूरी होगी.

यह भी पढ़ें: जुलाई में IPO-QIP से कंपनियों ने जमकर जुटाया पैसा, उतार-चढ़ाव के बीच ₹52300 करोड़ बटोरे, 20 महीने के हाई पर आंकड़ा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.