NTPC Green के शेयर बनेंगे रॉकेट, एक्सपर्ट ने कहा आने वाली है तेजी… जाएगा 150 रुपये के पार, जानें- क्या है वजह
NTPC Green Share Target Price: निवेशकों को मामूली लिस्टिंग गेन मिला था. इसके बाद फिर शेयरों में गिरावट भी आई थी. लेकिन अब एक बार फिर से शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. इस शेयर पर मार्केट के एनालिस्ट का क्या कहना है, आइए जानते हैं.

NTPC Green Share Target Price: एनटीपीसी ग्रीन के शेयरों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, बुधवार को शेयर में 4 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. एनटीपीसी ग्रीन के शेयर पिछले कुछ समय लगातार अपनी रफ्तार में चल रहे हैं. साल 2024 में इस सरकारी कंपनी का आईपीओ आया था. 10,000 करोड़ रुपये के पब्लिक ऑफर के लिए 102-108 रुपये के बीच प्राइस बैंड तय किया गया था. निवेशकों को मामूली लिस्टिंग गेन मिला था. इसके बाद फिर शेयरों में गिरावट भी आई थी. लेकिन अब एक बार फिर से शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. इस शेयर पर मार्केट के एनालिस्ट का क्या कहना है, आइए जानते हैं.
एनटीपीसी ग्रीन पर आउटलुक
लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने एनटीपीसील ग्रीन के शेयर पर अपना आउटलुक दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीओ के बाद आपलोग सवाल पूछते रहे, लेकिन मैं मना करता रहा. लेकिन अब जाकर एनटीपीसी ग्रीन में डबल बॉटम का आईपीओ बेस बना है. डबल बॉटम की नेकलाइन भी टेस्ट हो गई है.
150 रुपये तक जाएगा शेयर
उन्होंने कहा कि स्टॉक में पुल बैक थोड़ा शैलो है. अगर यहां से 117.64 के ऊपर क्लोज देता है, तो आईपीओ बेस ब्रेकआउट बन जाएगा और टारगेट 150 रुपये का खुल जाएगा. यानी ये टारगेट ऑल टाइम हाई का होगा.
कैसी रही है शेयर की चाल?
एनटीपीसी ग्रीन के शेयर गुरुवार को 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 109.70 रुपये पर बंद हुए. पिछले पांच दिनों में एनटीपीसी ग्रीन के शेयर में तेजी देखने को मिली है. इस साल अब तक यह शेयर 15 फीसदी से अधिक उछला है.
पिछले कुछ हफ्तों से शेयर की कीमत में जो गिरावट आ रही थी, अब ऐसा लग रहा है कि वह ऊपर की ओर मुड़ गई है. NTPC Green Energy के शेयर की कीमत हाल ही में 106 रुपये के स्तर पर एक नया ‘हाई लो लेवल बनाने के बाद फिर से ऊपर उठी है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में लगभग 74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जो खर्चों में हुई बढ़ोतरी के कारण 17.32 करोड़ रुपये पर आ गया. पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में उसे 65.61 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. हालांकि, NGEL की कुल आय पिछले साल की इसी अवधि के 581.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 684.22 करोड़ रुपये हो गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.