Ola Electric के शेयर में 12% की तेजी, 6 महीने में दिया करीब 70% रिटर्न; जानें वजह
Ola Electric के शेयर में 23 सितंबर को करीब 12% की तेजी देखने को मिली और शेयर 42.32 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में करीब 70% की तेजी दर्ज की गई है. नए प्रोडक्ट लॉन्च, बिजनेस एक्सपैंशन और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्रोथ की उम्मीद से शेयर को सपोर्ट मिला है.

Ola Electric Mobility के शेयर में बुधवार, 23 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली. BSE पर कंपनी का शेयर इंट्राडे कारोबार में करीब 12% तक चढ़कर 42.32 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. शेयर 37.78 रुपये के पिछले क्लोज के मुकाबले 38.16 रुपये पर खुला था. इस दौरान शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी करीब 4 गुना बढ़ गया. पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में करीब 70% की तेजी दर्ज की गई है.
नए प्रोडक्ट और बिजनेस एक्सपैंशन से मिला सपोर्ट
हालिया तेजी के पीछे नए प्रोडक्ट लॉन्च, बिजनेस एक्सपैंशन और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्रोथ की उम्मीद को प्रमुख कारण माना जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में डीलर-लेड स्टोर्स की पहली खेप लॉन्च की है. इसके अलावा, शुरुआती नेटवर्क-पार्टनर स्टोर्स राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुरू हो चुके हैं.
रेवेन्यू में 45% की गिरावट
शेयर में तेजी के बावजूद कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में चुनौतियां बनी हुई हैं. 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में Ola Electric का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 45% घटकर 455 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, नेट लॉस एक साल पहले के 428 करोड़ रुपये से घटकर 336 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का कैश फ्लो फ्रॉम ऑपरेशंस भी मार्च तिमाही के 91 करोड़ रुपये के पॉजिटिव स्तर से घटकर 215 करोड़ रुपये नेगेटिव हो गया.
Gigafactory एक्सपैंशन पर नजर
Ola Electric की टर्नअराउंड स्ट्रैटेजी में Gigafactory एक्सपैंशन, मर्चेंट सेल सेल्स और बैटरी लोकलाइजेशन अहम हैं. कंपनी Gigafactory की क्षमता 2.5 GWh से बढ़ाकर 6 GWh करने की दिशा में काम कर रही है. इसके अलावा, Bharat Cell से जुड़े डेवलपमेंट्स और 1,500 करोड़ रुपये की फंडरेज भी महत्वपूर्ण हैं. हालांकि, एडजस्टेड EBITDA लॉस 195 करोड़ रुपये रहा है.
यह भी पढ़ें: बैंकों के पास 11 लाख करोड़ कैश, लोन देने के लिए तलाश रहे ग्राहक; RBI ने दी चेतावनी
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.