AI वॉयस असिस्टेंट और ADAS सेफ्टी! लॉन्च से पहले शुरू हो गई Hyundai Bayon की बुकिंग
Hyundai Bayon Booking Amount: हुंडई की ये नई एसयूवी जल्द लॉन्च होने वाली है, कंपनी ने लॉन्च से पहले इस गाड़ी की बुकिंग ग्राहकों के लिए शुरू कर दी है. चलिए आपको बताते हैं कि इस गाड़ी की बुकिंग के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे.
Highlights
- Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू.
- 11 हजार में करें बुकिंग.
- AI वॉयस असिस्टेंट से होगी लैस.
हुंडई मोटर इंडिया ने फेस्टिव सीजन के आने से पहले Hyundai Bayon की बुकिंग को ग्राहकों के लिए शुरू कर दिया है. आप 11 हजार रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर इस एसयूवी को हुंडई डीलरशिप या फिर कंपनी की ऑनलाइन साइट के जरिए बुक कर सकते हैं. इस एसयूवी को पेट्रोल इंजन, मैनुअल और IVT गियरबॉक्स ऑप्शन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और 5 सीट केबिन के साथ आएगी.
अभी केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन से जुड़ी जानकारी कंफर्म हुई है. इस गाड़ी को मैनुअल ट्रांसमिशन और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन के साथ उतारा जा सकता है. कंपनी ने अभी तक इंजन डिस्प्लेसमेंट, पावर आउटपुट, टॉर्क फिगर या फ्यूल-एफिशिएंसी का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को 1.0 लीटर और 1.2 लीटर दो पेट्रोल ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है.
Hyundai Bayon Features
Gaadiwaadi के मुताबिक, इस गाड़ी के सबसे खास फीचर्स में से एक इन-बिल्ट जेनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट है. कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम गाड़ी में बैठने वालों और कार के बीच ज्यादा नेचुरल बातचीत को सपोर्ट करता है. ये गाड़ी कंपनी के ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, सेफ्टी और इसकी स्ट्रक्चरल मजबूती को मुख्य प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने इसे डेवलप किया है.
कंपनी का कहना है कि इस गाड़ी के आर्किटेक्चर को 5 स्टार भारतीय सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा करने के हिसाब से बनाया गया है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग और ADAS समेत एक कॉम्प्रिहेंसिव असिस्टिव सिस्टम मिल सकता है.
Venue से ऊपर आएगी ये SUV
हुंडई ने पहले ही डिजाइन स्केच के जरिए कई एक्सटीरियर डिटेल्स का प्रीव्यू दे दिया है. इसमें H-Edge LED DRLs, ज्योमेट्रिक व्हील आर्च, एक स्कल्प्टेड बोनट, रैप-अराउंड लोअर क्लैडिंग और ब्रिज-स्टाइल रूफ रेल्स हैं. प्रोपोर्शन के हिसाब से बेयॉन सब-फोर-मीटर SUV कैटेगरी से ऊपर है. इंटीरियर स्पेस में हुंडई ने अपनी बुकिंग कम्युनिकेशन में जोर दिया है. कंपनी का दावा है कि केबिन में यात्रियों के लिए काफी लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम है. इसे वेन्यू के ऊपर और क्रेटा के नीचे पोज़िशन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- कितने में बुक होगी नई Mahindra Thar OG, बुकिंग से पहले जान लें कब से शुरू होगी डिलीवरी?
Latest Stories
कितने में बुक होगी नई Mahindra Thar OG, बुकिंग से पहले जान लें कब से शुरू होगी डिलीवरी?
6 एयरबैग और ज्यादा पावर के साथ हुई लॉन्च Thar OG, कीमत 10.32 लाख रुपये; मिले ये बड़े अपडेट
145km तक की जबरदस्त रेंज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लॉन्च हुआ Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3
