कितने में बुक होगी नई Mahindra Thar OG, बुकिंग से पहले जान लें कब से शुरू होगी डिलीवरी?

Mahindra Thar OG की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है, इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द डिलीवरी भी शुरू होने वाली है. अगर आप भी नई थार को घर लाने का सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस एसयूवी का बुकिंग अमाउंट कितना है और इस गाड़ी की डिलीवरी कब से शुरू होगी.

महिंद्रा एसयूवी Image Credit: महिंद्रा

Highlights

  • आ गया नई थार का फेसलिफ्ट मॉडल.
  • 21,000 रुपए का बुकिंग अमाउंट.
  • 10.32 लाख से कीमत शुरू.

महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी Mahindra Thar OG को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, डिजाइन में ज्यादा बदलाव तो कंपनी ने नहीं किया है लेकिन इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है. अगर आप इस बड़ी SUV को घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस अपडेटेड एसयूवी की बुकिंग और डिलीवरी के बारे में कंप्लीट जानकारी होनी चाहिए.

ऑनलाइन के अलावा आप नजदीकी डीलर पर जाकर भी 21 हजार रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर गाड़ी को बुक करा सकते हैं.

Mahindra Thar OG Booking: ऐसे करें बुकिंग

  • ऑनलाइन बुकिंग के लिए महिंद्रा की ऑफिशियल वेबसाइट ऑटो डॉट महिंद्रा डॉट कॉम पर जाएं.
  • इसके बाद SUV सेक्शन में Thar OG के नीचे दिख रहे Book Now पर क्लिक करें.
  • इसके बाद फ्यूल ऑप्शन चुने, ट्रांसमिशन चुने, कलर ऑप्शन चुने.
  • इसके बाद आपको शहर और Radius चुनने के लिए कहा जाएगा. रेडियस चुनते ही आपको डीलर के नाम दिखने लगेंगे, डीलर चुनने पर आपको मोबाइल नंबर डालकर बुकिंग प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा.
  • लॉग-इन करने के बाद ऑनलाइन बुकिंग अमाउंट देकर आप गाड़ी को बुक करा सकते हैं.

ध्यान दें: सलाह दी जाती है कि डीलरशिप की कैंसलेशन पॉलिसी, फाइनेंस ऑप्शन और अनुमानित डिलीवरी टाइमलाइन को चेक कर लें, क्योंकि चुने गए कलर के आधार पर वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है.

Mahindra Thar OG Delivery

इस एसयूवी की डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है. वेटिंग पीरियड आपके चुने हुए कलर ऑप्शन और वेरिएंट और आपके चुने हुए डीलरशिप पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें- 145km तक की जबरदस्त रेंज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लॉन्च हुआ Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3

Mahindra Thar OG Price

महिंद्रा थार के फेसलिफ्ट वर्जन की ये इंटरोडक्टरी कीमतें हैं और 30 नवंबर 2026 तक डिलीवरी के लिए लागू हैं. 2026 Mahindra Thar OG की कीमत 10.32 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 18.99 लाख (एक्स शोरूम) का मिलेगा. इसकी सीधी टक्कर तो किसी से नहीं है लेकिन ये गाड़ी Force Gurkha 3 डोर और Maruti Jimny से मुकाबला करती है.

ये भी पढ़ें- 145km तक की जबरदस्त रेंज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लॉन्च हुआ Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3