6 एयरबैग और ज्यादा पावर के साथ हुई लॉन्च Thar OG, कीमत 10.32 लाख रुपये; मिले ये बड़े अपडेट
महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय 3 डोर थार का नया फेसलिफ्ट मॉडल Thar OG नाम से लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. नई थार में डिजाइन के साथ सेफ्टी और इंजन में भी बदलाव किए गए हैं. इसमें अब 6 एयरबैग, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलेंगे.
Highlights
- Mahindra Thar OG की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
- नई Thar OG में 6 एयरबैग दिए गए हैं.
- आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलेंगे.
Mahindra ने अपनी लोकप्रिय 3-डोर थार का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Thar OG नाम दिया है. नई Thar OG की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. खास बात यह है कि नई SUV की शुरुआती कीमत पुराने मॉडल के बराबर ही है. कंपनी ने इसमें डिजाइन से लेकर सेफ्टी और इंजन तक कई बदलाव किए हैं. नई Thar OG में अब पहले के मुकाबले ज्यादा पावर और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा कुछ फीचर्स Thar Roxx से लिए गए हैं.
नई Thar OG में मिला नया डिजाइन
नई Mahindra Thar OG के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें अब सात स्लॉट वाली पुरानी ग्रिल की जगह पांच स्लॉट वाली नई ग्रिल दी गई है. SUV में C शेप वाली डे टाइम रनिंग लाइट के साथ LED हेडलाइट्स मिलती हैं. ये डिजाइन Thar Roxx से लिया गया है. कंपनी ने इसके ट्रैक की चौड़ाई भी बढ़ाई है. टॉप स्पेक ZXT वेरिएंट में अब 19 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे.
अब आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक
Mahindra ने नई Thar OG के ब्रेकिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया है. अब SUV में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. पुराने 3 Door Thar में पीछे ड्रम ब्रेक मिलते थे. इसके अलावा नई Thar OG में LED फॉग लाइट और कॉर्नरिंग लाइट की पोजिशन भी बदली गई है. नए डिजाइन वाले फ्रंट बंपर में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं. इससे पार्किंग के दौरान ड्राइवर को मदद मिल सकती है.
बड़े बदलाव नहीं लेकिन सेफ्टी बढ़ी
नई Thar OG के केबिन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इसमें ब्राउन लेदर सीट का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि सेफ्टी के मामले में कंपनी ने बड़ा अपडेट दिया है. नई Thar OG में अब 6 एयरबैग मिलेंगे. पुराने मॉडल में केवल 2 एयरबैग दिए जाते थे. इसके अलावा Thar Roxx से लिए गए कुछ फीचर्स भी नई 3 Door Thar में शामिल किए गए हैं.
इंजन अब ज्यादा पावरफुल
नई Thar OG में इंजन विकल्प पहले जैसे ही रखे गए हैं लेकिन कंपनी ने दो इंजन की पावर बढ़ाई है. 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन अब 150 bhp की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है. पुराने मॉडल में यह इंजन 130 bhp और 300 Nm देता था. 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन अब 159.5 bhp और 330 Nm का टॉर्क देता है. पहले यह 150 bhp और 300 Nm देता था.
ये भी पढ़ें- 145km तक की जबरदस्त रेंज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लॉन्च हुआ Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3
पहली बार ऑटोमैटिक का विकल्प
नई Thar OG में 1.5 लीटर डीजल इंजन को पहले की तरह रखा गया है. यह इंजन 117 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है. हालांकि इस इंजन के साथ अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा. पुराने 3 Door Thar में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध नहीं था. यानी इस वेरिएंट में अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
Latest Stories
145km तक की जबरदस्त रेंज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लॉन्च हुआ Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3
थार फैंस के लिए बड़ा दिन, नए लुक और नए फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगी Mahindra Thar Facelift 2026
लॉन्च हुआ Tata Sierra का नया Dark Edition, कीमत 13.99 लाख से शुरू
