PPF से ज्यादा मुनाफा कराएंगे ये 4 शेयर, बिना बेचे ही मिलता रहेगा फायदा; लिस्ट में ये नाम है शामिल
PPF पर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. वहीं चार कंपनियां इससे ज्यादा डिविडेंड यील्ड दे रही हैं. हालांकि, शेयरों में डिविडेंड के साथ शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव का जोखिम भी रहता है.
Highlights
- सरकार की PPF योजना लंबे समय के लिए निवेश का एक सुरक्षित विकल्प मानी जाती है.
- कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनका डिविडेंड यील्ड PPF के 7.1 फीसदी सालाना ब्याज से ज्यादा है.
- इनमें Majestic Auto, Jagran Prakash, Indo Borax Chemicals और PTC India शामिल हैं.
dividend stocks: डिविडेंड देने वाले शेयर निवेशकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनसे शेयर की कीमत बढ़ने की संभावना के साथ नियमित कमाई का मौका भी मिलता है. दूसरी तरफ, सरकार की PPF योजना लंबे समय के लिए निवेश का एक सुरक्षित विकल्प मानी जाती है. फिलहाल PPF पर सालाना 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है. ऐसे में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनका डिविडेंड यील्ड PPF के 7.1 फीसदी सालाना ब्याज से ज्यादा है. इनमें Majestic Auto, Jagran Prakash, Indo Borax Chemicals और PTC India शामिल हैं.
Majestic Auto का डिविडेंड यील्ड 16.7%
Majestic Auto ने पिछले 12 महीनों में प्रति शेयर कुल 60 रुपये का डिविडेंड दिया है. इसके आधार पर कंपनी का डिविडेंड यील्ड 16.7 फीसदी रहा. 22 सितंबर को बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.85 फीसदी गिरकर 362 रुपये पर बंद हुआ. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 367 करोड़ रुपये है. शेयर ने 7 अगस्त 2026 को 501.40 रुपये का 52 हफ्तों का हाई लेवल और 30 मार्च 2026 को 276 रुपये का 52 हफ्तों का निचला स्तर छुआ था.
Jagran Prakash का डिविडेंड यील्ड 16.01%
Jagran Prakash का डिविडेंड यील्ड 16.01% है. कंपनी ने पिछले 12 महीनों में प्रति शेयर कुल 10 रुपये का डिविडेंड दिया है. 22 सितंबर को बीएसई पर कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 62.4 रुपये पर बंद हुआ. शेयर ने 3 जून 2026 को 79.68 रुपये का 52 हफ्तों का हाई लेवल छुआ था. वहीं 27 मार्च 2026 को यह 59.10 रुपये के 52 हफ्तों के लो लेवल तक पहुंच गया था.
Indo Borax Chemicals का डिविडेंड यील्ड 16%
Indo Borax Chemicals ने पिछले एक साल में प्रति इक्विटी शेयर कुल 40 रुपये का डिविडेंड दिया है. 22 सितंबर 2025 की क्लोजिंग कीमत के आधार पर कंपनी का सालाना डिविडेंड यील्ड 16% है. 22 सितंबर को बीएसई पर कंपनी का शेयर मामूली बढ़त के साथ 464.50 रुपये पर बंद हुआ.
PTC India का डिविडेंड यील्ड 14.85%
PTC India का डिविडेंड यील्ड 14.85% है. कंपनी ने पिछले एक साल में कुल 26 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड PPF के 7.1% ब्याज से ज्यादा है. 22 सितंबर को बीएसई पर PTC India का शेयर 0.48% गिरकर 155.55 रुपये पर बंद हुआ.
PPF से तुलना क्यों?
PPF की शुरुआत 1968 में वित्त मंत्रालय के राष्ट्रीय बचत संस्थान ने की थी. PPF पर फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिलता है. वहीं ऊपर बताए गए चारों शेयरों का डिविडेंड यील्ड 7.1% से ज्यादा है. हालांकि, दोनों की तुलना करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि PPF और शेयर निवेश एक जैसे नहीं हैं. PPF में सरकार की ओर से तय ब्याज मिलता है, जबकि शेयरों में डिविडेंड कंपनी के फैसले पर निर्भर करता है और शेयर की कीमत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- ईरान का बड़ा ऑफर 7 दिन में खोल देंगे होर्मुज! अमेरिका के सामने रखी ये शर्त; क्या अब थमेगा युद्ध?
Latest Stories
इन 3 शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, जानें खरीदारी का भाव, टारगेट और स्टॉप लॉस
Nestle India Q2 Results: मुनाफा 36% बढ़ा, रेवेन्यू 6,782 करोड़, फिर भी शेयर में गिरावट
Closing Bell: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 1534 अंक उछला, निफ्टी 23000 के करीब, IT और बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान
