सुबह बाजार ने दिया भरोसा, शाम तक बदल गया पूरा खेल! सेंसेक्स 329 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; कुछ ऐसा रहा हाल

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 329.91 अंक गिरकर 74,529.08 पर, जबकि निफ्टी 85.30 अंक टूटकर 23,329 पर बंद हुआ. सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा. पूरे बाजार में 1,868 शेयर गिरे, जबकि 1,679 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

मार्केट का हाल Image Credit: Tv9

Highlights

  • मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ.
  • सेंसेक्स 330 अंक टूटा, जबकि निफ्टी 85 अंक गिरकर 23,329 पर बंद हुआ.
  • जानिए बाजार का पूरा हाल.

Closing Bell: दुनिया भर से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी. शुरुआती कारोबार में Nifty 50 23,450 के स्तर के ऊपर पहुंच गया था और सेंसेक्स भी करीब 123 अंक चढ़ा था. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ बाजार की बढ़त टिक नहीं सकी और कारोबार के आखिरी में दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

कारोबार के आखिरी में सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44% गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 85.30 अंक यानी 0.36% टूटकर 23,329.00 के स्तर पर आ गया. दिन के कारोबार में Nifty 50 का उच्चतम स्तर 23,489.00 और निचला स्तर 23,285.75 रहा. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को कुछ सहारा मिला. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया. ईरान से जुड़ी एक रिपोर्ट के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई को लेकर दबाव कुछ कम होने की उम्मीद बनी.

Nifty के टॉप गेनर्स

Nifty 50 के शेयरों में Coal India सबसे ज्यादा चढ़ा. शेयर 3.21% की बढ़त के साथ 428 रुपये पर बंद हुआ. इसके बाद Eternal 1.82%, IndiGo 1.80%, Titan 1.10% और Dr Reddy’s 1.06% की बढ़त के साथ बंद हुए.

शेयरबंद भावबढ़त
Coal India₹428.003.21%
Eternal₹342.001.82%
IndiGo₹5,030.001.80%
Titan₹4,928.501.10%
Dr Reddy’s₹1,211.001.06%

Nifty के टॉप लूजर्स

गिरावट वाले शेयरों में Tata Consumer Products सबसे आगे रहा. शेयर 1.65% टूटकर 984.10 रुपये पर बंद हुआ. Nestle India 1.52%, Bajaj Finserv 1.43%, Bajaj Finance 1.22% और Sun Pharma 1.20% की गिरावट के साथ बंद हुए.

शेयरबंद भावगिरावट
Tata Consumer Products₹984.10-1.65%
Nestle India₹1,363.90-1.52%
Bajaj Finserv₹1,823.40-1.43%
Bajaj Finance₹1,008.80-1.22%
Sun Pharma₹1,846.40-1.20%

बैंकिंग और दूसरे इंडेक्स भी दबाव में

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT में 0.86% की सबसे ज्यादा गिरावट रही. इसके अलावा Nifty FMCG 0.53%, Nifty Alpha 50 0.61%, Nifty Auto 0.24% और Nifty Fin Service 0.42% गिरकर बंद हुए. Nifty Bank 0.45% टूटकर 56,215.55 पर रहा.

दूसरी तरफ Nifty Mid Select 0.28% की बढ़त के साथ 14,544.30 पर बंद हुआ. Nifty Midcap 100 में 0.08% की मामूली गिरावट रही.

बाजार में गिरने वाले शेयर ज्यादा रहे

पूरे बाजार की बात करें तो मंगलवार को कुल 3,670 शेयरों में कारोबार हुआ. इनमें 1,679 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 1,868 शेयर गिरावट में रहे. वहीं 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ यानी बाजार में बढ़ने वाले शेयरों के मुकाबले गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही और कारोबार के अंत में व्यापक बाजार पर भी दबाव देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें- 28 फीसदी तक चढ़ सकता है ये ज्वैलरी स्टॉक, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह; ये है टारगेट प्राइस