Opening Bell: सेंसेक्स 50 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 22950 के पार; इंफोसिस और सन फार्मा में 2-2% की तेजी
Opening Bell: शुक्रवार की शुरुआत में एशियाई शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. अल्फाबेट के शेयरों में गिरावट के कारण अमेरिकी बाजारों पर दबाव पड़ा, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

Opening Bell: वैश्विक स्तर से मिले-जुले संकेतों के बीच, 30 अक्टूबर को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 22900 के स्तर के ऊपर रहा.
सेंसेक्स 71.45 अंक या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 74,222.49 पर, और निफ्टी 22.15 अंक या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 22,958.90 पर खुला. इस दौरान लगभग 1086 शेयरों में तेजी आई, 1221 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त वाले शेयरों में ट्रेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस शामिल रहे, जबकि अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट देखने को मिली.
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ट्रेंट (Trent) सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाला शेयर रहा, जिसमें 5 फीसदी तक की तेजी आई. वहीं, आज शुरुआती कारोबार में BEL और SBI सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे.
सेक्टोरल इंडेक्स
AI से जुड़ी टेक कंपनियों में बिकवाली के चलते निफ्टी IT फोकस में आ गया और इसमें 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा में भी बढ़त रही, जबकि अन्य इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई.