TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stocks to Watch: आज RIL, Jio Platforms और BEL समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, कई कंपनियों के आएंगे नतीजे

शेयर बाजार में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. कई कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी. कोल इंडिया और ट्रेंट के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई, जबकि सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा गिरा है. इंडिगो का घाटा कम हुआ और रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

IIFL कैपिटल सर्विसेज व बिरलासॉफ्ट की बल्क डील पर रहेगी नजर Image Credit: Canva

Highlights

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स और BEL समेत कई कंपनियां आज तिमाही नतीजे घोषित करेंगी.
  • कोल इंडिया और ट्रेंट का मुनाफा बढ़ा, जबकि सुजलॉन एनर्जी के मुनाफे में गिरावट आई.
  • सैजिलिटी में संभावित ब्लॉक डील और IIFL कैपिटल सर्विसेज व बिरलासॉफ्ट की बल्क डील पर रहेगी नजर.

शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बड़ी कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी. इसके अलावा कोल इंडिया, ट्रेंट, इंडिगो, सुजलॉन एनर्जी और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के तिमाही नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. सैजिलिटी में ब्लॉक डील की खबर और कई कंपनियों में हुई बल्क डील भी शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकती हैं.

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज 30 अक्टूबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, गेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डेल्हिवरी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, वरुण बेवरेजेज और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

इसके अलावा मैक्स हेल्थकेयर, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, इंद्रप्रस्थ गैस, नविन फ्लोरीन, लोढ़ा डेवलपर्स और नारायण हृदयालय के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी. 31 अक्टूबर को एनटीपीसी, मुथूट फाइनेंस और एनएसडीएल समेत कई कंपनियां नतीजे घोषित करेंगी. वहीं, 1 नवंबर को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के नतीजे आएंगे.

कोल इंडिया और ट्रेंट के मुनाफे में बढ़ोतरी

कोल इंडिया का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 53 फीसदी बढ़कर 6,516.1 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,258.8 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 20.9 फीसदी बढ़कर 44,178.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

ट्रेंट का मुनाफा 25.4 फीसदी बढ़कर 468.1 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 21.9 फीसदी बढ़कर 5,873.1 करोड़ रुपये हो गया. इन नतीजों के आधार पर दोनों कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी रह सकती है.

इंडिगो और सुजलॉन के नतीजों पर नजर

इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो का कंसोलिडेटेड घाटा घटकर 1,879.1 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 2,582.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी का रेवेन्यू 25.9 फीसदी बढ़कर 23,363.8 करोड़ रुपये रहा. EBITDAR 121 फीसदी बढ़कर 2,460 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसका मार्जिन 6 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी हो गया.

दूसरी ओर, सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा 69.2 फीसदी गिरकर 394.2 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़कर 4,875.7 करोड़ रुपये हो गया. इसलिए शेयर में कारोबार के दौरान मुनाफे और रेवेन्यू के अलग-अलग रुझानों पर नजर रहेगी.

गोदरेज कंज्यूमर, ब्लू स्टार और अन्य कंपनियां

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का मुनाफा 13.8 फीसदी बढ़कर 522.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़कर 4,413.1 करोड़ रुपये हो गया. ब्लू स्टार का मुनाफा 25.2 फीसदी बढ़कर 123.9 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर 2,931 करोड़ रुपये रहा.

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का मुनाफा 28.5 फीसदी बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू 13.5 फीसदी गिर गया. गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स का मुनाफा 83.4 फीसदी बढ़ा. वहीं, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30.7 फीसदी बढ़कर 45.6 करोड़ रुपये रहा.

ये भी पढे़ंः शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ बढ़ी; ये रहे बड़े ट्रिगर

इन बल्क डील पर भी रहेगी नजर

IIFL कैपिटल सर्विसेज में Theleme India Master Fund ने 31.24 लाख शेयर औसतन 348.01 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे. यह कंपनी की चुकता इक्विटी का 0.99 फीसदी है.

बिरलासॉफ्ट में Societe Generale ने 16.47 लाख शेयर औसतन 341.78 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे. यह कंपनी की चुकता इक्विटी का 0.58 फीसदी है. वहीं, इंटरैक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज में वर्षा चुग ने 53,068 शेयर 11.39 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचे.

इसके अलावा, आज रेलटेल, REC, सैजिलिटी और डालमिया भारत समेत कई शेयर एक्स-डिविडेंड कारोबार करेंगे. एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT की एक्स-डेट भी है. फ्राटेली वाइनयार्ड्स और अन्य कुछ शेयर एक्स-राइट्स डेट पर कारोबार करेंगे. जेनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स में बायबैक की एक्स-डेट है. वहीं, केन्स टेक्नोलॉजी और SAIL फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) बैन में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.