₹6 से कम के इस शेयर ने किया मालामाल! 1 लाख का निवेश बना ₹7.85 लाख; क्या आपके पास भी है?

Oxford Industries का शेयर भले ही 6 रुपए से कम पर कारोबार कर रहा हो, लेकिन इसने पिछले एक साल में निवेशकों को 685 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसकी रकम बढ़कर करीब 7.85 लाख रुपये हो जाती. आइए जानते हैं कंपनी का कारोबार और वित्तीय स्थिति.

पेनी स्टॉक Image Credit: money9 live

Oxford Industries Share: पेनी स्टॉक्स में निवेश को जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसे शेयर निवेशकों को हैरान करने वाला रिटर्न भी दे देते हैं. ऐसा ही एक नाम Oxford Industries Ltd. का है. कंपनी का शेयर फिलहाल 6 रुपए से कम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, लेकिन पिछले एक साल में इसने करीब 685 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया. इस रिटर्न के हिसाब से अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी रकम बढ़कर करीब 7.85 लाख रुपये हो जाती.

शेयर की मौजूदा स्थिति

29 जुलाई को दोपहर 1:35 बजे Oxford Industries Ltd. का शेयर 5.89 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो करीब 5 फीसदी की गिरावट दिखाता है. कंपनी का मार्केट कैप 3.50 करोड़ रुपये है. शेयर का P/E अनुपात 6.73 है, जबकि बुक वैल्यू -1.99 रुपये है. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 24.50 रुपये का हाई और 0.75 रुपये का लो लेवल छुआ है. कंपनी फिलहाल कोई डिविडेंड नहीं देती.

क्या करती है कंपनी?

Oxford Industries Ltd. की स्थापना 1980 में हुई थी. कंपनी का मुख्यालय मुंबई के अंधेरी (पूर्व) में स्थित है और यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 514414 कोड से सूचीबद्ध है. कंपनी मुख्य रूप से शर्टिंग फैब्रिक के कारोबार में सक्रिय है. फिलहाल कंपनी के पास अपनी कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है और यह ट्रेडिंग मॉडल पर काम करती है.

कैसे शुरू हुआ कारोबार दोबारा?

कंपनी ने वित्तीय संकट का सामना करने के बाद अपने कर्जदाताओं के साथ वन टाइम सेटलमेंट (OTS) किया. इसके बाद मई 2022 में डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) से रिकवरी केस वापस होने के बाद कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में अपना कारोबार फिर से शुरू किया.

वित्तीय स्थिति कैसी है?

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की ऑपरेशन से इनकम 27.17 लाख रुपये रही, जबकि कुल इनकम 27.18 लाख रुपये दर्ज की गई. इसी अवधि में कंपनी को 50.31 लाख रुपये का नेट लॉस हुआ है. 31 मार्च 2024 तक कंपनी पर 169.02 लाख रुपये का कुल कर्ज था, जो पूरी तरह बिना ब्याज वाले असुरक्षित ऋण के रूप में था.

आगे कंपनी की क्या योजना है?

प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल उसका फोकस कारोबार को स्थिर बनाए रखने और शर्टिंग फैब्रिक के कारोबार को बढ़ाने पर है. कंपनी की भविष्य की ग्रोथ ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ाने, नकदी की स्थिति मजबूत करने और कारोबार के विस्तार पर निर्भर करेगी. हालांकि, कंपनी अभी भी सीमित आंतरिक संसाधनों और पिछले वर्षों के भारी संचित घाटे के बीच अपने कारोबार को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पैसा डुबाने की मशीन बना ये ₹1.21 का शेयर, 1 लाख रुपये अब केवल रह गए इतने

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.