1 रुपये से सस्‍ता शेयर बना रॉकेट, कंपनी के एक ऐलान से पकड़ी रफ्तार, 4% से ज्‍यादा उछला, लगा अपर सर्किट

1 रुपये से सस्ता Pulsar International का शेयर 4% से ज्यादा चढ़ गया. शेयर में आई तेजी की वजह कंपनी का एक ऐलान है. कंपनी AI आधारित स्मार्ट एग्री और IoT में विस्तार की तैयारी में है. 20 मार्च को कंपनी की बोर्ड मीटिंग आयोजित होगी, जिस में डिविडेंड पर भी विचार होगा.

penny stock Pulsar International Image Credit: canva/AI image

Penny Stock: आमतौर पर पेनी स्‍टॉक में निवेशक पैसा लगाने से बचते हैं, लेकिन कई कंपनियां बंपर मुनाफा भी देती हैं. ऐसा ही एक शेयर जो आजकल चर्चाओं में है, वो है Pulsar International. 1 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में मंगलवार के कारोबार में जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. ये शेयर 17 मार्च को करीब 4.26% चढ़कर ₹0.98 तक पहुंच गया. इसी के साथ इसमें अपर सर्किट लगा. तेजी की वजह कंपनी की एक बड़ी घोषणा रही.

कंपनी के अनुसार उसके स्थापित बिजनेस वर्टिकल्स से उसे ₹90 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो चुका है. यह उपलब्धि उसके बढ़ते ऑपरेशनल नेटवर्क और बाजार में मजबूत पकड़ को दर्शाती है. बेहतर वर्किंग कैपिटल साइकिल के चलते मैनेजमेंट आने वाले समय को लेकर सावधानी के साथ सकारात्मक नजर आ रहा है. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि ये वर्टिकल्स आगे चलकर कंपनी की कमाई में और बड़ा योगदान देंगे.

डिविडेंड का तोहफा देने पर विचार

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि बोर्ड मीटिंग अब 20 मार्च को होगी. इस बैठक में अंतरिम डिविडेंड देने और भविष्य की बिजनेस रणनीति पर चर्चा होगी. खास बात यह है कि कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित IoT टेक्नोलॉजी के जरिए “स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन” को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है. इसका मकसद प्रिसीजन फार्मिंग और सप्लाई चेन को और मजबूत बनाना है.

वित्‍तीय प्रदर्शन

  • अगर कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार सुधार देखने को मिला.
  • मुनाफा ₹0.66 करोड़ से बढ़कर ₹3.29 करोड़ हो गया.
  • रेवेन्यू 530% उछलकर ₹39.64 करोड़ पहुंच गया.
  • EBITDA 445% बढ़कर ₹3.57 करोड़ हो गया.
  • इसके अलावा, कंपनी ने दिसंबर 2025 में ₹35.70 करोड़ का राइट्स इश्यू भी पूरा किया.
  • इस फंड का इस्तेमाल कोल्ड स्टोरेज, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और अन्य विस्तार योजनाओं में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: NTPC Green में दिख रहा ग्रोथ का दम, HDFC सिक्‍योरिटीज ने खरीदने की दी सलाह, ये है टारगेट

शेयर की परफॉर्मेंस

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसका ग्राफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. एक हफ्ते में इसमें करीब 18% की तेजी देखने को मिली. जबकि एक महीने में 5% की गिरावट दर्ज की गई. जबकि साल एक साल में 90% तक टूट चुका है, लेकिन लंबी अवधि में देखें तो पिछले 5 साल में यह करीब 249% तक चढ़ चुका है.

कंपनी का कारोबार

Pulsar International मुख्य रूप से कृषि जिंसों के व्यापार और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में काम करती है. अब कंपनी AI और IoT के जरिए खेती के क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति लाने की तैयारी में है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स