सस्ते शेयर बने घाटे का सौदा, इन 3 पेनी स्टॉक्स में इस साल 55 फीसदी तक गिरावट; निवेशकों को लगा झटका

2026 में कई पेननी स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. 50 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयरों में कुछ ही हफ्तों में 44 से 55 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. Deep Diamond, Royal India Corporation, Leading Leasing Finance और Tilak Ventures जैसे शेयरों में आई इस गिरावट ने बाजार में जोखिम की याद दिला दी.

पेनी स्टॉक्स Image Credit: money9live.com

Penny Stocks Crash: शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स अक्सर तेजी से चढ़ते और गिरते रहते हैं. साल 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. कई ऐसे सस्ते शेयर जो कुछ समय पहले तेजी में थे, अचानक तेज गिरावट का शिकार हो गए. कुछ शेयरों की कीमत में 55 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. इससे कई छोटे निवेशकों का पैसा फंस गया. बाजार में इन शेयरों की चाल ज्यादातर सेंटीमेंट से प्रभावित होती है. इसलिए ऐसे शेयरों में निवेश करने से पहले जोखिम को समझना जरूरी होता है.

Deep Diamond

Deep Diamond के शेयर में 2026 के दौरान करीब 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी ज्वेलरी और फार्मा कंसल्टेंसी के कारोबार में काम करती है. पहले इसका मुख्य कारोबार हीरे और सोने के आभूषणों की ट्रेडिंग रहा है. बाद में कंपनी ने फार्मा इंडस्ट्री को कंसल्टेंसी सेवाएं देना भी शुरू किया. वित्तीय आंकड़ों के अनुसार कंपनी की इनकम घटकर लगभग 12.5 मिलियन रुपये रह गई, जबकि खर्च कम होने से मुनाफा करीब 50 फीसदी बढ़कर 8.6 मिलियन रुपये हो गया.

Royal India Corporation

Royal India Corporation के शेयरों में भी लगभग 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का मुख्य कारोबार सोने के बुलियन, ज्वेलरी, गोल्ड कॉइन और मेडलियन की होलसेल ट्रेडिंग है. वित्तीय रूप से कंपनी की इनकम में करीब 720 फीसदी की तेज ग्रोथ दर्ज की गई और यह 2.2 बिलियन रुपये तक पहुंच गई. हालांकि ताजा तिमाही में कंपनी ने कोई रेवेन्यू दर्ज नहीं किया, जबकि 41 मिलियन रुपये का मुनाफा दिखाया गया. कंपनी अब माइनिंग, डिफेंस टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम रखने की योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: 3 दिन बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर और निफ्टी 24750 के ऊपर हुआ बंद, Adani Ports-RIL में जबरदस्त तेजी

Leading Leasing Finance

Leading Leasing Finance एक नॉन डिपॉजिट लेने वाली एनबीएफसी कंपनी है. यह इंडस्ट्रियल फाइनेंसिंग, लीजिंग और फाइनेंशियल प्रोडक्ट में निवेश जैसे काम करती है. कंपनी की कुल एसेट्स बढ़कर 6.1 बिलियन रुपये तक पहुंच गई हैं. रिवेन्यू में भी लगभग 483 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई और यह 290 मिलियन रुपये हो गया. तीसरी तिमाही में कंपनी ने शानदार सुधार दिखाया, जहां रिवेन्यू 7 गुना से ज्यादा बढ़कर 640 मिलियन रुपये हो गया और 180 मिलियन रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया. इसके बावजूद शेयर की कीमत में करीब 44 फीसदी गिरावट आई.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सरकार ने अप्रूव किया कवच का बड़ा प्रोजेक्ट, RailTel और HBL समेत इन 4 शेयरों पर रखें नजर; मजबूत है ऑर्डर बुक

AIF स्कीम्स शुरू करने के प्रोसेस में आएगी तेजी, सेबी ने पेश किया नया फ्रेमवर्क; जानें- क्या होगा फायदा

रेवेन्यू दोगुना, प्रॉफिट में उछाल… फिर भी निवेशक क्यों बेच रहे हैं Waaree Energies? एक दिन में 11% टूटा; ये है असली वजह

₹15 से कम के इस फार्मा स्टॉक पर FII और DII फिदा, 300% कैपेसिटी एक्सपेंशन का बनाया प्लान; निवेशक रखें नजर

भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर पकड़ेगा रफ्तार! इन 4 कंपनियों में दिख रहा दम; मजबूत है ऑर्डर बुक

Closing Bell: निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ खाक; इन शेयरों ने बिगाड़ा माहौल