गोली की रफ्तार से भागा ये फार्मा शेयर, 8 गुना बढ़ा वॉल्यूम; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर

Piramal Pharma में मंगलवार को करीब 348.8 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि इसका 20 दिनों का औसत वॉल्यूम करीब 43 लाख शेयर है. यानी ट्रेडिंग वॉल्यूम सामान्य स्तर से 8 गुना से ज्यादा रहा. बढ़ता वॉल्यूम आमतौर पर निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और मजबूत भागीदारी का संकेत माना जाता है.

विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई हिस्सेदारी Image Credit: Canva

मंगलवार को उतार-चढ़ाव वाले बाजार माहौल के बीच Piramal Pharma के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 10 फीसदी उछल गया, जबकि कारोबार का वॉल्यूम भी कई गुना बढ़ गया. बाजार खुलने के बाद Piramal Pharma का शेयर 9.81 फीसदी की तेजी के साथ 174.06 रुपये पर कारोबार करता दिखा. बढ़ती कीमत के साथ शेयर में भारी खरीदारी भी देखने को मिली.

8 गुना बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम

Piramal Pharma में मंगलवार को करीब 348.8 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि इसका 20 दिनों का औसत वॉल्यूम करीब 43 लाख शेयर है. यानी ट्रेडिंग वॉल्यूम सामान्य स्तर से 8 गुना से ज्यादा रहा. बढ़ता वॉल्यूम आमतौर पर निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और मजबूत भागीदारी का संकेत माना जाता है.

FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FII की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 29.66 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 30.17 फीसदी हो गई. यानी तिमाही के दौरान 0.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी मामूली घटकर 15.61 फीसदी रह गई, जो पिछली तिमाही में 15.68 फीसदी थी. प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 34.85 फीसदी पर स्थिर रही. जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 19.35 फीसदी से घटकर 19.01 फीसदी पर आ गई.

शेयर में क्यों है चर्चा?

मंगलवार के कारोबार में Piramal Pharma फार्मा सेक्टर के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहा.शेयर में तेजी के साथ भारी वॉल्यूम देखने को मिला, जो बाजार में मजबूत निवेशक भागीदारी का संकेत देता है. आमतौर पर कीमत और वॉल्यूम दोनों में एक साथ बढ़ोतरी को बाजार पॉजिटिव संकेत के रूप में देखता है.

कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?

  • पिछले 1 महीने में शेयर 2.90 फीसदी चढ़ा है.
    6 महीने में 2.11 फीसदी की बढ़त दर्ज की है.
    पिछले 1 साल में शेयर 10.31 फीसदी ऊपर रहा है.
  • कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 23,219 करोड़ रुपये है.

कंपनी का कारोबार

Piramal Pharma एक ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसकी मौजूदगी कई प्रमुख कारोबार क्षेत्रों में है. कंपनी Contract Development and Manufacturing Organisation (CDMO), जटिल अस्पताल आधारित जेनेरिक दवाओं और कंज्यूमर हेल्थकेयर कारोबार में सक्रिय है. Piramal Pharma के ग्राहक उत्तर अमेरिका, यूरोप, जापान और उभरते बाजारों में फैले हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- पानी संकट के बीच चमका यह शेयर, 1 महीने में 45% उछला; रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 50 लाख शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.