₹200 से सस्ता! इस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भरी ‘गरुड़ उड़ान’, एक दिन में 15% उछला शेयर; मुनाफा 91% बढ़ा

₹200 से कम कीमत वाले कंस्ट्रक्शन के शेयर में मंगलवार को 15 फीसदी से ज्यादा की जोरदार तेजी देखने को मिली. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 84 फीसदी और मुनाफा 90 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. दमदार नतीजों के बाद स्मॉलकैप शेयर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

construction stocks Image Credit: Canva/Money9 live

भारतीय शेयर बाजार में छोटे प्राइस वाले शेयर्स अक्सर अपनी तूफानी रफ्तार से निवेशकों को हैरान कर देते हैं. मंगलवार को ऐसा ही कुछ नजारा Garuda Construction & Engineering के शेयर में देखने को मिला. कंपनी के शेयरों में ऐसी दमभर रफ्तार आई कि यह एक झटके में 15 फीसदी से ज्यादा उछल गया. इस धमाकेदार तेजी के बाद कंपनी के शेयर बाजार में ₹197 के स्तर पर ट्रेड करने लगे. ₹200 से कम कीमत वाले इस शेयर की इस छलांग ने निवेशकों को गदगद कर दिया है.

मार्च तिमाही के नतीजों ने भरी ‘गरुड़’ उड़ान

शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी के दमदार वित्तीय नतीजे हैं. मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी ने चौकाने वाला प्रदर्शन किया है:

  • नेट सेल्स: मार्च 2025 में जो सेल्स ₹80.94 करोड़ थी, वह मार्च 2026 में 84.15% की भारी बढ़त के साथ ₹149.05 करोड़ पर पहुंच गई.
  • नेट प्रॉफिट: कंपनी का तिमाही शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 90.77% बढ़कर ₹34.42 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹18.04 करोड़ था.
  • EBITDA: यह भी 91.04% के उछाल के साथ ₹24.90 करोड़ से बढ़कर ₹47.57 करोड़ हो गया.
  • EPS: गरुड़ कंस्ट्रक्शन का ईपीएस (EPS) ₹1.94 से बढ़कर ₹3.70 हो गया है.

यह भी पढ़ें: ₹3500 से टूटने के बाद फिर चमकेगा GRSE शेयर? 28x रिटर्न देने वाली इस डिफेंस कंपनी के पास ₹153 अरब का काम

कंपनी का कारोबार और प्रोफाइल

साल 2010 में स्थापित और मुंबई मुख्यालय वाली गरुड़ कंस्ट्रक्शन देश की एक प्रमुख सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है. कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के निर्माण में माहिर है. यह डिजाइनिंग और प्लानिंग से लेकर फाइनल कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस तक की एंड-टू-एंड सेवाएं देती है.

वर्तमान में गरुड़ कंस्ट्रक्शन का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,590 करोड़ है और यह कंपनी BSE स्मॉलकैप इंडेक्स के तहत आती है. शानदार मुनाफे और कम कीमत के दम पर यह शेयर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.