चुपचाप शेयर खरीद रहे हैं प्रमोटर्स… इन 3 स्मॉलकैप स्टॉक्स में क्या आने वाली है बड़ी तेजी; हिस्सेदारी 58% तक पहुंची
निवेशक उन स्टॉक्स के पीछे भागते हैं जो पहले से तेजी में होते हैं. लेकिन असली संकेत कई बार कीमत या खबरों में नहीं, बल्कि कंपनी के प्रमोटर्स के कदमों में छिपे होते हैं. जब किसी कंपनी के प्रमोटर खुद अपने शेयर खरीदना शुरू करते हैं, तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि उन्हें अपने बिजनेस पर भरोसा है.

Share Market Promoters: शेयर बाजार में अक्सर निवेशक उन स्टॉक्स के पीछे भागते हैं जो पहले से तेजी में होते हैं. लेकिन असली संकेत कई बार कीमत या खबरों में नहीं, बल्कि कंपनी के प्रमोटर्स के कदमों में छिपे होते हैं. जब किसी कंपनी के प्रमोटर खुद अपने शेयर खरीदना शुरू करते हैं, तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि उन्हें अपने बिजनेस पर भरोसा है.
खासकर स्मॉलकैप स्टॉक्स में यह ट्रेंड ज्यादा अहम होता है, क्योंकि यहां छोटी सी जानकारी भी बड़े मूवमेंट का कारण बन सकती है. हाल के महीनों में कुछ कंपनियों में प्रमोटर्स ने लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह संकेत देता है कि इन कंपनियों में आगे ग्रोथ की संभावना हो सकती है.
प्रमोटर्स की खरीद क्यों अहम
जब प्रमोटर्स लगातार शेयर खरीदते हैं, तो यह दिखाता है कि उन्हें कंपनी के भविष्य पर भरोसा है. यह कदम आमतौर पर बिना वजह नहीं होता और इसे पॉजिटिव संकेत माना जाता है.
| 1. Matrimony.com Ltd इस कंपनी में प्रमोटर्स ने लगातार चार तिमाहियों से हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून 2025 में जहां उनकी हिस्सेदारी 53% के आसपास थी, वह मार्च 2026 में बढ़कर करीब 58% हो गई है. कंपनी ऑनलाइन मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म चलाती है और भारत के साथ विदेशों में भी सेवाएं देती है. हालांकि कंपनी का ग्रोथ अभी धीमा है, लेकिन आगे इसमें सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. |
| 2. Godrej Industries Ltd Godrej Industries में भी प्रमोटर्स ने लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. एक साल में यह 69% से बढ़कर करीब 74% हो गई है. कंपनी केमिकल्स, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और फाइनेंस जैसे कई सेक्टर में काम करती है. पिछले 5 साल में कंपनी की कमाई और मुनाफे में अच्छी बढ़त देखी गई है. |
| 3. Raymond Lifestyle Ltd Raymond Lifestyle में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54% से बढ़कर 58% हो गई है. यह कंपनी कपड़े और फैशन प्रोडक्ट्स बनाती है और देशभर में इसके 1,600 से ज्यादा स्टोर हैं. कंपनी अब नए सेगमेंट जैसे एथनिक वियर और इनर वियर में भी विस्तार कर रही है. |
आगे क्या है संकेत
इन तीनों कंपनियों में प्रमोटर्स की बढ़ती हिस्सेदारी यह दिखाती है कि उन्हें अपने बिजनेस पर भरोसा है. हालांकि सिर्फ इस आधार पर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए, लेकिन यह एक अहम संकेत जरूर माना जाता है. निवेश से पहले कंपनी की पूरी जानकारी और जोखिम को समझना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: GRSE, BHEL समेत इन 4 PSU स्टॉक में FII की बढ़ी हिस्सेदारी, शिपिंग से बैंकिंग तक पैसा ही पैसा, क्या है इंडिकेटर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.