GRSE, BHEL समेत इन 4 PSU स्टॉक में FII की बढ़ी हिस्सेदारी, शिपिंग से बैंकिंग तक पैसा ही पैसा, क्या है इंडिकेटर?

विदेशी निवेशकों ने SCI, BHEL, GRSE और Bank of India जैसे PSU शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो बाजार में संभावित तेजी का बड़ा संकेत दे रहा है. कंपनी के शेयरों ने बीते पांच वर्षों में 1000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. क्या आपके पोर्टफोलियों में ये स्टॉक शामिल हैं?

शेयर बाजार FII ट्रेंड Image Credit: FreePik

Best PSU stock to buy: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) की हलचल हमेशा से ही बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है. मार्च 2026 की तिमाही के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि वैश्विक निवेशकों का भरोसा अब भारतीय सरकारी उपक्रमों (PSUs) पर मजबूती से टिक गया है. शिपिंग से लेकर डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर तक, विदेशी निवेशकों ने सरकारी कंपनियों के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो भविष्य में इन सेक्टर्स में बड़ी तेजी का संकेत हो सकता है.

Shipping Corporation of India (SCI) Share Price

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए पिछला कुछ समय काफी शानदार रहा है. कंपनी के शेयरों में न केवल 6 प्रतिशत की तेजी देखी गई, बल्कि विदेशी निवेशकों ने भी यहां अपने हाथ मजबूत किए हैं. लॉन्ग टर्म निवेश की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने पांच वर्षों में 208 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

  • FII की हिस्सेदारी: दिसंबर 2025 में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 7.13% थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 8.98% हो गई है.
  • बाजार की स्थिति: कंपनी का मार्केट कैप 14,246 करोड़ रुपये है और शेयर 306 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
  • शेयरहोल्डिंग पैटर्न: फिलहाल प्रमोटर्स के पास 63.75% और पब्लिक के पास 24.79% हिस्सेदारी है. लॉजिस्टिक्स और क्रूड ऑयल ट्रांसपोर्टेशन में कंपनी की बढ़ती पकड़ निवेशकों को आकर्षित कर रही है.
  • Groww Technical Indicator: Strongly Bullish

Garden Reach Shipbuilders Share Price

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के लिए युद्धपोत बनाने वाली कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स में भी विदेशी निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है. रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का सीधा फायदा इस कंपनी को मिल रहा है. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 1450 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है, जो एक सरकारी कंपनी के हिसाब से मेगा रिटर्न माना जाता है.

  • बढ़ता निवेश: FII की हिस्सेदारी 2.96% (दिसंबर 2025) से बढ़कर 3.51% (मार्च 2026) हो गई है.
  • मार्केट वैल्यू: 31,068 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ कंपनी का शेयर 2,712 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
  • भरोसा: हालांकि प्रमोटर्स (सरकार) की हिस्सेदारी 74.50% के उच्च स्तर पर है, लेकिन संस्थागत निवेशकों का बढ़ता रुझान इसके भविष्य के लिए सकारात्मक है.
  • Groww Technical Indicator: Strongly Bullish

BHEL Share Price

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है. थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी में कंपनी के विस्तार को देखते हुए विदेशी और घरेलू दोनों तरह के निवेशक यहां पैसा लगा रहे हैं. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 619 फीसदी का रिटर्न दिया है.

  • FII ग्रोथ: दिसंबर 2025 में विदेशी हिस्सेदारी 6.28% थी, जो अब 7.23% हो गई है.
  • DII का तगड़ा सपोर्ट: दिलचस्प बात यह है कि यहां घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की हिस्सेदारी बढ़कर 23.93% हो गई है.
  • कीमत: 1,10,277 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली इस कंपनी का शेयर 317 रुपये पर बंद हुआ.
  • Groww Technical Indicator: Strongly Bullish

Bank of India Share Price

बैंकिंग सेक्टर में बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर विदेशी निवेशकों के रडार पर है. डिजिटल बैंकिंग और एसेट क्वालिटी में सुधार ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों में 125 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है.

  • बड़ी उछाल: विदेशी निवेशकों (FII) ने अपनी हिस्सेदारी 5.82% से बढ़ाकर 7.26% कर ली है.
  • बाजार स्थिति: बैंक का शेयर 148 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि मार्केट कैप 67,425 करोड़ रुपये है.
  • हिस्सेदारी: बैंक में प्रमोटर्स की 73.38% और DII की 13.96% हिस्सेदारी है, जो एक स्थिर स्वामित्व ढांचे को दर्शाता है.
  • Groww Technical Indicator: Slightly Bullish

यह भी पढ़ें: गाड़ियां बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, 362% उछला शेयर, EV ने जगाई नई उम्मीद, तिमाही नतीजे मजबूत

इन चार बड़ी सरकारी कंपनियों में विदेशी निवेश (FII) का बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि वैश्विक मार्केट अब भारत की मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर बड़ा दांव लगा रहा है. खुदरा निवेशकों के लिए यह संकेत है कि संस्थागत निवेशक इन स्टॉक्स में लंबी अवधि के लिए अपनी जगह बना रहे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.