Akshaya Tritiya offer 2026: Gold निवेश पर 24K सोना जीतने का बड़ा मौका, खरीदारी का क्यों है आज सही अवसर?
अक्षय तृतीया 2026 पर सोने में निवेश का सुनहरा मौका सामने है. जियोफाइनेंस डिजिटल गोल्ड पर एक्स्ट्रा गोल्ड, रिवॉर्ड्स और फ्री गोल्ड जीतने का अवसर दे रहा है, वहीं बढ़ती कीमतें इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए आकर्षक बना रही हैं.
अक्षय तृतीया का पावन पर्व निवेश और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस साल यह मौका आपके लिए सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित न हो कर आपकी कमाई दोगुना करने का जरिया भी बन सकता है. तमाम ब्रांड खरीदारों को आकर्षित करने के लिए लुभावने और बंपर ऑफर लेकर आते हैं. एक ऐसा ही ऑफर जियो फाइनेंस दे रहा है. अगर आप इस अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो जियोफाइनेंस (JioFinance) डिजिटल गोल्ड की खरीदारी पर अतिरिक्त सोना के साथ मेगा ड्रॉ के जरिए 1 ग्राम फ्री गोल्ड जीतने का शानदार अवसर दे रहा है.
आज के दौर में फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल गोल्ड निवेश का सबसे सुरक्षित और स्मार्ट तरीका बनकर उभरा है. आइए विस्तार से जानते हैं कि इस अक्षय तृतीया पर आप किस तरह इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं.
कैशबैक और जियोप्वॉइंट्स की बारिश, जानें ऑफर की पूरी डिटेल
जियोफाइनेंस का यह विशेष ऑफर 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक चलेगा. इस दौरान अगर कोई ग्राहक ₹2,000 या उससे अधिक का डिजिटल गोल्ड खरीदता है, तो उसे 1% अतिरिक्त सोना मुफ्त मिलेगा. यह ऑफर एकमुश्त (Lumpsum) खरीदारी पर लागू है और इसमें प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम ₹1,000 तक का अतिरिक्त गोल्ड मिल सकता है. खास बात यह है कि एक यूजर इस ऑफर का लाभ अधिकतम 50 ट्रांजेक्शन तक उठा सकता है, और यह एक्स्ट्रा गोल्ड 4 वर्किंग डेज के भीतर आपके ‘जियोगोल्ड’ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा.
इसके अलावा, बड़े निवेश पर रिवॉर्ड्स और भी ज्यादा हैं. अगर आप ₹5,000 या उससे अधिक की एकमुश्त खरीदारी करते हैं, तो आपको 2 गुना जियोप्वॉइंट्स (JioPoints) मिलेंगे. जो लोग हर महीने निवेश करना पसंद करते हैं, उनके लिए भी खुशखबरी है. अगर अप्रैल 2026 में आपकी SIP का कुल निवेश ₹1,500 या उससे ज्यादा है, तो उस पर भी 2 गुना जियोप्वॉइंट्स का लाभ मिलेगा. ये प्वॉइंट्स तुरंत आपके अकाउंट में जोड़ दिए जाएंगे, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति ग्राहक 5,000 प्वॉइंट्स प्रतिमाह है.
5 विजेताओं को मिलेगा 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड
जियोफाइनेंस ने इस त्योहार को और भी रोमांचक बनाने के लिए एक ‘मेगा ड्रॉ’ का आयोजन किया है. इस ड्रॉ में शामिल होने के लिए ग्राहकों को अभियान की अवधि के दौरान कम से कम ₹10,000 का निवेश (चाहे एकमुश्त हो या SIP के जरिए) करना होगा. इस लकी ड्रॉ के माध्यम से 5 भाग्यशाली विजेताओं का चुनाव किया जाएगा, जिन्हें 1 ग्राम 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड इनाम के रूप में मिलेगा. विजेताओं के अकाउंट में यह इनाम 30 अप्रैल 2026 तक जमा कर दिया जाएगा.
डिजिटल गोल्ड में निवेश की शुरुआत आप मात्र ₹10 से कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो धीरे-धीरे अपनी बचत को सोने में बदलना चाहते हैं. जियोगोल्ड को आप जब चाहें अपने निवेश को कैश में बदल सकते हैं या फिर फिजिकल गोल्ड कॉइन के रूप में इसकी डिलीवरी ले सकते हैं.
सोने की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड
सोने ने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल किया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछली अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने ने कॉमैक्स (COMEX) पर लगभग 45% और एमसीएक्स (MCX) पर करीब 63% का शानदार रिटर्न दिया है. जनवरी 2026 में सोने की कीमतों ने इतिहास रच दिया, जब कॉमैक्स पर यह $5,626 प्रति औंस और एमसीएक्स पर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इस साल की शुरुआत से अब तक कीमतें 10% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं.
MCX पर सोने की मौजूदा कीमत 1,54,605 रुपये हैं वहीं रिटेल मार्केट में आज आप 1,54,900 रुपये पर सोने की खरीदारी कर सकते हैं.
ऐतिहासिक रुझान बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों में एक अक्षय तृतीया से दूसरी अक्षय तृतीया के बीच सोने ने औसतन 30% वार्षिक रिटर्न दिया है. हालांकि अक्षय तृतीया के दिन कीमतों में बहुत बड़ा उछाल नहीं दिखता, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह हमेशा से एक शुभ और फायदेमंद एंट्री पॉइंट साबित हुआ है.
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya से पहले सोना या चांदी, किसने किया निवेशकों को मालामाल, जानें पिछले साल से कितनी बढ़ीं कीमतें
निवेश का यह सही समय क्यों है?
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला के अनुसार, इस सीजन में वैल्यू के लिहाज से सोने की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. उनका कहना है कि भले ही ज्वेलरी की वॉल्यूम में थोड़ी कमी आए, लेकिन सिक्कों और छोटे बार (Small Bars) की मांग में तेजी रहेगी. चैनवाला का मानना है कि भारत में सोने के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है, बस लोग अब इसे अधिक व्यावहारिक और निवेश अनुकूल डिजिटल रूपों में खरीदना पसंद कर रहे हैं.
वैश्विक आर्थिक स्थितियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बढ़ते राजकोषीय घाटे, भू-राजनीतिक अस्थिरता और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने के भंडार को बढ़ाने की रणनीति कीमतों को मजबूती प्रदान कर रही है. उनके मुताबिक, बाजार की मौजूदा अस्थिरता से घबराने के बजाय निवेशकों को इसे धीरे-धीरे अपनी पोजीशन बनाने या निवेश बढ़ाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए. सुरक्षित भविष्य के लिए सोना आज भी सबसे भरोसेमंद संपत्ति बना हुआ है.
Latest Stories
₹15 में सोना खरीदने का मौका! Digital Gold, ETF और ज्वेलरी किस में है ज्यादा बचत, समझें टैक्स का पूरा गणित
कम EMI का लालच पड़ सकता है महंगा, लंबे समय में जेब पर बढ़ता है बोझ, समझें पूरा गुणा गणित
₹15 लाख का लोन लेकर भी पाएं प्रॉफिट, ₹2.92 लाख तक का होगा मुनाफा! पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बन सकती है गेम चेंजर
