अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदते समय रहें सावधान! इन 5 तरह से करें असली की पहचान; सरकार ने बता दिया तरीका
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ जरूर है, लेकिन समझदारी के साथ खरीदना और भी जरूरी है. ऐसे में सोना खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लें. इसमें HUID नंबर, करेट, वजन, उस दिन का रेट, मेकिंग चार्ज और GST का पूरा ब्योरा होना चाहिए. इससे सही कीमत का पता चलता है और फ्यूचर में कोई दिक्कत नहीं आती.
Akshaya Tritiya Gold Buying Tips: अक्षय तृतीया आते ही सोने की खरीदारी तेज हो जाती है, क्योंकि इसे बेहद शुभ दिन माना जाता है. लेकिन बढ़ती डिमांड के बीच नकली या कम शुद्धता वाला सोना बेचने के मामले भी सामने आते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले सतर्क रहना बेहद जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं किन तरीको से हम ठगी से बच सकते हैं.
हॉलमार्क के 3 जरूरी निशान जरूर देखें
सोना खरीदते समय सबसे पहले तीन चीजें चेक करें. पहला BIS का त्रिकोण वाला लोगो, जो बताता है कि ज्वेलरी सर्टिफाइड है. दूसरा करेट और शुद्धता का नंबर, जैसे 22K916 यानी 91.6 फीसदी शुद्ध सोना और 18K750 यानी 75 फीसदी शुद्धता. तीसरा और सबसे अहम HUID नंबर होता है, जो 6 अंकों का यूनिक कोड होता है और 2026 में सबसे भरोसेमंद पहचान माना जा रहा है.
मोबाइल से ऐसे करें असली-नकली की पहचान
आप सरकारी BIS Care App से भी सोने की जांच कर सकते हैं. ऐप में “Verify HUID” ऑप्शन में कोड डालते ही ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर, तारीख और शुद्धता की पूरी जानकारी मिल जाती है. अगर इसमें और ज्वेलर की बात में फर्क दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं.
इसे भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! ठग ने खजाने का झांसा देकर उड़ा दिए 2.5 करोड़ और 50 तोला गोल्ड
Karat Meter से तुरंत पता चलेगी सच्चाई
ज्यादातर ज्वेलरी दुकानों पर XRF मशीन होती है, जिससे बिना नुकसान के सोने की शुद्धता जांची जाती है. ग्राहक के तौर पर आपको हक है कि बिल बनने से पहले ये टेस्ट अपने सामने करवाएं, इसमें सिर्फ 30 सेकंड लगते हैं.
मैग्नेट से करें आसान टेस्ट
इसके अलावा खरा सोना कभी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता. अगर आपका गहना मैग्नेट से चिपक रहा है, तो समझ लें उसमें मिलावट हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त? दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर में जानें पूजा की टाइमिंग
Latest Stories
₹15 लाख का लोन लेकर भी पाएं प्रॉफिट, ₹2.92 लाख तक का होगा मुनाफा! पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बन सकती है गेम चेंजर
66 की उम्र में भी नहीं रुके कदम, रिटायर्ड क्लर्क ने Blinkit डिलीवरी से पूरे किए 10000 ऑर्डर, वजह कर देगा हैरान
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त? दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर में जानें पूजा की टाइमिंग
