इन 5 कंपनियों में प्रमोटर्स का भरोसा हुआ और मजबूत, Q4 FY26 में 36% तक बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट
Q4 FY26 के दौरान कई प्रमुख कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो उनके बिजनेस के भविष्य को लेकर मजबूत भरोसे का संकेत देता है. Websol Energy System Ltd और Maharashtra Seamless Ltd जैसी कंपनियों में 36.15 फीसद तक हिस्सेदारी बढ़ी है. यह ट्रेंड रिन्यूएबल एनर्जी, डिफेंस, एफएमसीजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में संभावित ग्रोथ को दिखा रहा है. निवेशकों के लिए यह एक अहम संकेत हो सकता है.

Promoter Stake Increase: मार्च तिमाही यानी Q4 FY26 के दौरान भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक अहम ट्रेंड देखने को मिला है. कई कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. आम तौर पर प्रमोटर स्टेक बढ़ना इस बात का संकेत माना जाता है कि कंपनी के अंदरूनी लोग अपने बिजनेस के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं. यही वजह है कि निवेशक भी ऐसे बदलावों को गंभीरता से लेते हैं. रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्नोलॉजी सर्विसेज, डिफेंस, एफएमसीजी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों की कंपनियों में यह ट्रेंड देखने को मिला है.
Websol Energy System Ltd
Tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी Websol Energy System Ltd में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 27.71 फीसद से 29.72 फीसद कर दी, यानी 2.01 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,291 करोड रुपये है और शेयर बुधवार को 79.30 रुपये पर बंद हुआ है. यह बढ़ोतरी दिखाती है कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है.
eClerx Services Ltd
मुंबई स्थित eClerx Services Ltd में प्रमोटर हिस्सेदारी 53.81 फीसद से बढ़कर 54.53 फीसद हो गई है. यह 0.72 फीसद की बढ़त है. 14,052 करोड रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर 1,544.50 रुपये पर बंद हुआ है.
Prataap Snacks Ltd
Yellow Diamond ब्रांड के लिए मशहूर Prataap Snacks Ltd में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.81 फीसद से बढ़कर 55.59 फीसद हो गई है, यानी 0.78 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का मार्केट कैप 2,310 करोड रुपये है और शेयर 995.90 रुपये पर बंद हुआ है.
Sigma Advanced Systems Ltd
सबसे चौंकाने वाला बदलाव Sigma Advanced Systems Ltd में देखा गया है, जहां प्रमोटर हिस्सेदारी 35.07 फीसद से बढ़कर 71.22 फीसद हो गई है, यानी 36.15 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का मार्केट कैप 2,849 करोड रुपये है और शेयर 169.74 रुपये पर बंद हुआ है. यह कंपनी अब डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर पर फोकस कर रही है, जो भारत में तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है.
Maharashtra Seamless Ltd
स्टील पाइप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maharashtra Seamless Ltd में प्रमोटर हिस्सेदारी 69.81 फीसद से बढ़कर 70.28 फीसद हो गई है, यानी 0.47 फीसद की बढ़त हुई है. 8,092 करोड रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर 610 रुपये पर बंद हुआ है.
यह भी पढ़ें: बुधवार को 10% उछला HPCL का शेयर, अब कैबिनेट ने दी 79459 करोड़ रुपये की मंजूरी; गुरुवार को भी फोकस में रहेगी कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.