बुधवार को 10% उछला HPCL का शेयर, अब कैबिनेट ने दी 79459 करोड़ रुपये की मंजूरी; गुरुवार को भी फोकस में रहेगी कंपनी
HPCL के शेयर में बुधवार को करीब 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. वहीं कैबिनेट ने HRRL परियोजना के लिए 79,459 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत HPCL अपना निवेश बढ़ाएगी और रिफाइनरी प्रोजेक्ट की क्षमता भी मजबूत होगी. इससे कंपनी के भविष्य के ग्रोथ आउटलुक को लेकर निवेशकों में उत्साह बढ़ा है. बाजार में तेजी के बीच HPCL का शेयर फोकस में बना हुआ है और गुरुवार को भी इसमें हलचल देखने को मिल सकती है.
HPCL Share Price: बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों में मजबूत उछाल दर्ज किया गया. इस दौरान HPCL के शेयर में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. इसी बीच केंद्रीय कैबिनेट ने HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए 79,459 करोड़ रुपये की बड़ी मंजूरी दी है. ऐसे में कंपनी का शेयर एक बार फिर गुरुवार को फोकस में रहने की उम्मीद है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आज इसके शेयर का क्या हाल रहा और कैबिनेट की मंजूरी से क्या असर पड़ सकता है.
HPCL का बढ़ेगा निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक हुई. इस बैठक में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) द्वारा 8,962 करोड़ रुपये के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को भी मंजूरी मिली है. इस बढ़ोतरी के बाद HPCL का कुल इक्विटी निवेश बढ़कर 19,600 करोड़ रुपये हो जाएगा.
बढ़ेगा उत्पादन
HRRL रिफाइनरी एक जटिल परियोजना है, जिसमें 26 फीसदी से अधिक पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट स्लेट शामिल है. इस परियोजना के तहत 1 मिलियन मीट्रिक टन पेट्रोल और 4 मिलियन मीट्रिक टन डीजल के उत्पादन के साथ-साथ 1 मिलियन मीट्रिक टन पॉलीप्रोपिलीन, 0.5 मिलियन मीट्रिक टन लीनियर लो डेंसिटी पॉलीइथिलीन, 0.5 मिलियन मीट्रिक टन हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन और करीब 0.4 मिलियन मीट्रिक टन बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडीन का उत्पादन किया जाएगा.
ये सभी प्रोडक्ट ट्रांसपोर्टेशन, फार्मा, पेंट्स और पैकेजिंग जैसे अहम सेक्टर्स के लिए बेहद जरूरी हैं. यह परियोजना देश के ऊर्जा और औद्योगिक ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल सेक्टर में आयात पर निर्भरता को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी. इससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू उत्पादन को मजबूती मिलेगी.
गुरुवार को भी फोकस में रहेगा शेयर
कैबिनेट की इस घोषणा के बाद गुरुवार को एक बार फिर HPCL का शेयर निवेशकों के रडार पर रहने की उम्मीद है. बुधवार को कंपनी के शेयर में 9.91 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 364.25 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 4.27 फीसदी की तेजी देखी गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
Nifty Outlook June 16: निफ्टी का क्या होगा अगला अपसाइड टारगेट, किस लेवल पर इमीडिएट सपोर्ट?
Closing Bell: सेंसेक्स 736 अंक उछलकर और निफ्टी 23800 के ऊपर बंद, अमेरिका-ईरान डील से चमका बाजार
