10 साल में 4 गुना बढ़ा इस PSU कंपनी का ऑर्डर बुक, ₹15670 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, रडार पर रखें शेयर

सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी Engineers India Limited (EIL) का ऑर्डर बुक पिछले 10 वर्षों में ₹3,641 करोड़ से बढ़कर ₹15,670 करोड़ तक पहुंच गया है. कंपनी को लगातार नए प्रोजेक्ट मिलने से यह बढ़ोतरी हुई है. Q3 FY26 में कंपनी का राजस्व ₹1,210 करोड़ और मुनाफा ₹347 करोड़ रहा जिसमें तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. निवेशक शेयरों पर नजर रख सकते हैं.

Engineers India Limited Image Credit: Canva

तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी Engineers India Limited (EIL) के ऑर्डर बुक में पिछले एक दशक में बड़ी तेजी देखने को मिली है. कंपनी का ऑर्डर बुक FY15 में ₹3,641 करोड़ से बढ़कर जनवरी 2026 तक ₹15,670 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. मजबूत प्रोजेक्ट ऑर्डर और बेहतर फाइनेंशियल प्रदर्शन ने इस वृद्धि को सहारा दिया है. निवेशक इसके शेयर को रडार में रख सकते हैं.

क्या करती है कंपनी

Engineers India Limited देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. कंपनी मुख्य रूप से डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करती है. इसके प्रोजेक्ट्स तेल-गैस, उर्वरक, स्टील, रेलवे, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रोकेमिकल जैसे कई बड़े सेक्टर से जुड़े होते हैं.

कंपनी का कारोबार दो प्रमुख सेगमेंट में बंटा है.

  • कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • टर्नकी प्रोजेक्ट्स

शेयर का हाल

सोमवार, 16 मार्च को Engineers India Limited का शेयर 1.87% की गिरावट के साथ ₹185 के आसपास ट्रेड कर रहा था. कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब ₹10,442 करोड़ है. इसने पिछले 1 साल में शेयर ने करीब 15% रिटर्न दिया है. वहीं पिछले 1 महीने में करीब शेयर 8% गिरा है.

10 साल में ऑर्डर बुक की ग्रोथ

पिछले दस वर्षों में कंपनी के ऑर्डर बुक में लगातार उतार-चढ़ाव के साथ मजबूत वृद्धि दर्ज हुई है।

• FY15 – ₹3,641 करोड़
• FY16 – ₹3,788 करोड़
• FY17 – ₹7,762 करोड़
• FY18 – ₹7,873 करोड़
• FY19 – ₹11,188 करोड़

कोविड के दौरान इसमें कुछ गिरावट भी देखी गई.

• FY20 – ₹9,555 करोड़
• FY21 – ₹7,982 करोड़
• FY22 – ₹7,655 करोड़
• FY23 – ₹7,694 करोड़
• FY24 – ₹7,823 करोड़

इसके बाद ऑर्डर बुक में तेज सुधार हुआ।

• FY25 – ₹11,717 करोड़ (अब तक का रिकॉर्ड)
• जनवरी 2026 – ₹15,670 करोड़ (अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक)

Q3 FY26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी के वित्तीय नतीजे भी काफी मजबूत रहे.

• राजस्व – ₹1,210 करोड़
• Q2 FY26 के ₹921 करोड़ के मुकाबले 31% QoQ बढ़ोतरी
• Q3 FY25 के ₹765 करोड़ के मुकाबले 58% YoY बढ़ोतरी

मुनाफे में जबरदस्त उछाल

कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है.

• Q3 FY26 – ₹347 करोड़
• Q2 FY26 – ₹83 करोड़
• Q3 FY25 – ₹109 करोड़

इसे भी पढ़ें- इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

मार्केट क्रैश में भी कमाई का मौका, इन 3 माइक्रोकैप शेयरों के चार्ट दे रहे तेजी का संकेत, रखें नजर

ईरान जंग का असर! 400 से ज्यादा शेयर डबल डिजिट में टूटे, बाजार में हड़कंप; इन स्टॉक में आपका भी लगा है पैसा?

100 साल पुरानी कंपनी को अगले 10 साल के लिए मिला मेगा ऑर्डर, रेखा झुनझुनवाला का है 8% स्टेक, शेयर पर टूट पड़े निवेशक

IDBI Bank Share Crash: प्राइवेटाइजेशन डील रुकने की खबर से शेयर 16% टूटे, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बाद में दिखी हल्की बढ़त; अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील समेत इन शेयरों में तेजी

FDI पॉलिसी बदलाव का बड़ा असर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर के ये 3 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में; चेक करें लिस्ट