गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक

दिसंबर 2024 में PTC Industries ने ब्रिटेन स्थित Trac Holdings का अधिग्रहण किया था. यह कंपनी वैश्विक एयरोस्पेस कंपनियों के लिए प्रिसिजन मशीनिंग का काम करती है. इस अधिग्रहण से PTC Industries को लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक सीधी पहुंच और एडवांस मशीनिंग क्षमताएं मिली हैं.

गोली की रफ्तार से भाग रहा शेयर! Image Credit: Canva

PTC Industries के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. हालांकि, इस दौरान बाजार में गिरावट देखने को मिली. मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद शेयर 18 तक फीसदी तक उछल गया. कंपनी का शेयर 1 जून 2026 को 19,140 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के 16,190 रुपये के बंद भाव से करीब 18 फीसदी अधिक था. 1 जून को कंपनी का मार्केट कैप 28,000 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर 52-वीक लो लगातार भाग रहे हैं.

FY26 में आय और मुनाफे में शानदार बढ़त

  • वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की आय 96 फीसदी बढ़कर 602.78 करोड़ रुपये रही, जो FY25 में 308.07 करोड़ रुपये थी.
  • यह बढ़त केवल अधिक बिक्री की वजह से नहीं आई, बल्कि बड़े ऑर्डर्स के बेहतर एग्जीक्यूशन का भी असर दिखा. इसके अलावा दिसंबर 2024 से Trac Precision Solutions और उसकी सहयोगी कंपनियों के नतीजे भी समूह के खातों में शामिल किए गए, जिससे आय में मजबूत योगदान मिला.
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट 66 फीसदी बढ़कर 101.56 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 61.02 करोड़ रुपये था. वहीं बेसिक EPS 41.37 रुपये से बढ़कर 67.76 रुपये प्रति शेयर हो गया.

Q4 FY26 रहा सबसे मजबूत तिमाही

  • मार्च 2026 तिमाही कंपनी के लिए पूरे साल की सबसे मजबूत तिमाही साबित हुई. कंपनी की आय सालाना आधार पर 85 फीसदी और तिमाही आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 225.47 करोड़ रुपये पहुंच गई.
  • तिमाही का नेट प्रॉफिट 59.91 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 144 फीसदी और पिछली तिमाही के मुकाबले 227 फीसदी ज्यादा है.
  • कंपनी के EBITDA Margin में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला. Q4 FY26 में EBITDA Margin 412 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 37.4 फीसदी पहुंच गया.

Trac Acquisition से मिला बड़ा फायदा

दिसंबर 2024 में PTC Industries ने ब्रिटेन स्थित Trac Holdings का अधिग्रहण किया था. यह कंपनी वैश्विक एयरोस्पेस कंपनियों के लिए प्रिसिजन मशीनिंग का काम करती है. इस अधिग्रहण से PTC Industries को लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक सीधी पहुंच और एडवांस मशीनिंग क्षमताएं मिली हैं. कंपनी की पारंपरिक Casting Expertise और Trac की Precision Machining क्षमता मिलकर एक मजबूत बिजनेस मॉडल तैयार कर रही हैं.

शेयर का प्रदर्शन

1 जून को कारोबार के दौरान PTC Industries का शेयर 13.52 फीसदी की बढ़त के साथ 18,380 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

  • पिछले 1 सप्ताह में तेजी: 15.73 फीसदी
  • पिछले 3 महीने में तेजी: 2.48 फीसदी
  • पिछले 1 साल में तेजी: 20.14 फीसदी
  • 52 सप्ताह के निचले स्तर से उछाल: 38.78 फीसदी

इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.