कोहिनूर से कम नहीं ये डिफेंस स्टॉक, मुकुल अग्रवाल के पास इसके 1.60 लाख शेयर, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, रखें नजर
PTC Industries Limited एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए हाई-प्रिसिजन मेटल और टाइटेनियम अलॉय बनाने वाली अग्रणी भारतीय कंपनी है, जिसकी सब्सिडियरी एरोलॉय एडवांस्ड मटीरियल्स पर फोकस करती है. कंपनी ने हाल ही में एक नए फर्नेस की स्थापना की है, इससे डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर को बूस्ट मिलेग.
Defence Stock: डिफेंस कंपनी PTC Industries Limited की सब्सिडियरी Aerolloy Technologies Limited ने एक अहम घोषणा की है. कंपनी ने लखनऊ स्थित अपने स्ट्रैटेजिक मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर में अत्याधुनिक प्लाज्मा आर्क मेल्टिंग (PAM) फर्नेस की स्थापना की है. इससे भारत के एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर को बूस्ट मिलेगा. कंपनी की इस खबर का असर शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है, इसलिए इस पर नजर रखें.
क्या है खासियत?
इस फर्नेस यानी भट्ठी की सालाना क्षमता 600 टन है और इसे खासतौर पर हाई-ग्रेड टाइटेनियम अलॉय इंगट्स के उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है. मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सेटअप पूरा हो चुका है और अब यह यूनिट ट्रायल व कमीशनिंग फेज में एंट्री ले चुकी है. इसे कंपनी की ताकत बढ़ाने में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है.
डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए क्यों खास
PAM तकनीक प्लाज्मा टॉर्च के जरिए वैक्यूम या नियंत्रित वातावरण में बेहद सटीक ताप नियंत्रण देती है. इससे मेटल की शुद्धता बनी रहती है और मेटैलिक स्क्रैप को दोबारा इस्तेमाल करना भी संभव होता है. यह तकनीक पारंपरिक मेल्टिंग के मुकाबले छोटे बैच में ‘एक्जॉटिक’ टाइटेनियम अलॉय बनाने में सक्षम है, जो स्पेस और रक्षा कार्यक्रमों के लिए बेहद अहम है. यह नई सुविधा एरोलॉय के मौजूदा वैक्यूम मेल्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मिलकर भारत में एडवांस मटीरियल्स का एंड-टू-एंड इकोसिस्टम तैयार करती है. इससे आयात पर निर्भरता घटेगी, लागत में कमी आएगी और मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी. साथ ही इससे लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयरों के भी बेहतर रिटर्न देने की उम्मीद है.
दिग्गज निवेशक का लगा है पैसा
कंपनी पर दिग्गज निवेशक मुकेश अग्रवाल की भी नजर है. इसीलिए उन्होंने इस पर भरोसा जताते हुए दांव लगा रखा है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक सितंबर 2025 तक उनके पास कंपनी के 1.60 लाख शेयर यानी 1.1% हिस्सेदारी थी. इसकी होल्डिंग वैल्यू 281.1 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: BCCL IPO: लगातार घट रहा GMP, ₹16.25 से ₹9.25 पर पहुंचा, क्या दांव लगाना फायदेमंद, जानें कंपनी में कितना दम
शेयरों का प्रदर्शन
PTC Industries के शेयरों की वर्तमान कीमत 17,567 रुपये है. अभी भले ही ये डाउन है, लेकिन 3 महीने में इसमें 11 फीसदी से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई है. इसने 3 साल में 468 फीसदी तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
