टाटा ग्रुप की इन 6 कंपनियों में बढ़ी FII की दिलचस्पी, Q3 में इतनी बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें लिस्ट

Q3FY26 के दौरान टाटा ग्रुप की 6 प्रमुख कंपनियों में FII ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो वैश्विक निवेशकों के भरोसे का संकेत माना जा रहा है. Tata Steel, TCS और Tata Technologies जैसे स्टॉक्स में बढ़ती FII होल्डिंग निवेशकों का ध्यान खींच रही है. निवेशकों के लिए ये जानना जरूरी है कि इन कंपनियों के तिमाही नतीजे, रेवेन्यू और प्रॉफिट ट्रेंड के साथ FII हिस्सेदारी में कितना इजाफा हुआ है.

टाटा ग्रुप Image Credit: Getty Images

Tata Group stocks FII stake increase: टाटा ग्रुप की कंपनियां हमेशा से घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं. अब ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा से संकेत मिलता है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने Q3FY26 के दौरान टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FII की बढ़ती हिस्सेदारी को आमतौर पर वैश्विक निवेशकों के भरोसे का संकेत माना जाता है, क्योंकि वे मजबूत फंडामेंटल, बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस और लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाओं को ध्यान में रखकर निवेश करते हैं. आइए जानते हैं उन 6 टाटा ग्रुप स्टॉक्स के बारे में, जिनमें Q3 के दौरान FII ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई.

Tata Steel

Tata Steel दुनिया की प्रमुख स्टील कंपनियों में से एक है, जिसकी मौजूदगी भारत, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में है. Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़कर 57,002 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 53,648 करोड़ रुपये था. नेट प्रॉफिट में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 295 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,730 करोड़ रुपये पहुंच गया. Tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी अवधि में FII हिस्सेदारी 17.29 फीसदी से बढ़कर 17.49 फीसदी हो गई है.

Tata Technologies

Tata Technologies ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस सेक्टर को प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज देती है. Q3FY26 में रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि नेट प्रॉफिट 168 करोड़ रुपये से घटकर 7 करोड़ रुपये रह गया. इसके बावजूद FII ने अपनी हिस्सेदारी 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.51 फीसदी कर दी है.

Tata Motors Passenger Vehicles

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति रखने वाली यह कंपनी Q3FY26 में दबाव में रही. रेवेन्यू 94,472 करोड़ रुपये से घटकर 70,108 करोड़ रुपये रहा और 5,484 करोड़ रुपये का मुनाफा 3,483 करोड़ रुपये के घाटे में बदल गया. इसके बावजूद FII हिस्सेदारी 17.13 फीसदी से बढ़कर 17.88 फीसदी हो गई, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक है.

Tata Communications

डिजिटल नेटवर्क और क्लाउड सर्विसेज में एक्टिव Tata Communications का Q3FY26 रेवेन्यू 6.8 फीसदी बढ़कर 6,189 करोड़ रुपये रहा. नेट प्रॉफिट 236 करोड़ रुपये से बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया. FII हिस्सेदारी 13.61 फीसदी से बढ़कर 14.46 फीसदी पहुंच गई है.

Nelco

सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज देने वाली Nelco का रेवेन्यू 81 करोड़ रुपये से घटकर 78 करोड़ रुपये रहा और 5 करोड़ रुपये का मुनाफा 1.2 करोड़ रुपये के घाटे में बदल गया. इसके बावजूद FII हिस्सेदारी 4.57 फीसदी से बढ़कर 4.61 फीसदी हो गई है.

TCS

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS का Q3FY26 रेवेन्यू 5 फीसदी बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये रहा. हालांकि नेट प्रॉफिट 12,444 करोड़ रुपये से घटकर 10,720 करोड़ रुपये हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें FII हिस्सेदारी 10.3 फीसदी से बढ़कर 10.4 फीसदी पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: डाटा सेंटर पर क्यों हमले कर रहा ईरान, क्या है छिपा? जानें कैसे गल्फ में टूट सकती है अमेरिका की कमर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.