राधा किशन दमानी की नई स्ट्रैटेजी… और 28% उछला शेयर, Q4 में कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, कर्ज लगभग जीरो

रिटेल दिग्गज DMart ने अपनी विस्तार रणनीति में बड़ा बदलाव कर बाजार को चौंका दिया है. तेजी से स्टोर खोलने की नई नीति का असर कंपनी की ग्रोथ और शेयर प्रदर्शन दोनों में दिख रहा है. हाल ही में स्टॉक ने मजबूत रिकवरी दर्ज की है. कम कर्ज और आक्रामक विस्तार के चलते निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ती नजर आ रही है.

Radhakishan Damani Stock Analysis Image Credit: Canva/ Money9

Radhakishan Damani Stock Analysis: शेयर बाजार में राधा किशन दमानी (Radhakishan Damani) और उनकी रिटेल सुपरमार्केट चेन कंपनी DMart (जिसे कई लोग “Avenue Mart” भी कहते हैं) का नाम तो सुना ही होगा. दिग्गज निवेशक दमानी अपनी निवेश रणनीति की वजह से भी निवेशकों के बीच चर्चा में रहते हैं.

अब उनकी कंपनी ने अपनी स्ट्रैटेजी में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं, जिसकी झलक शेयर में साफ दिख रही है, क्योंकि बीते एक महीने में Avenue Supermarts के शेयर में लगभग 20 फीसदी की तेजी आई है. साथ ही, स्टॉक हाल ही में बने 52-वीक लो से रिकवर होकर हाई की ओर बढ़ रहा है. इस रिपोर्ट में कंपनी की नई स्ट्रैटेजी और स्टॉक की पूरी जानकारी दी गई है.

DMart की नई स्ट्रैटेजी

DMart में हाल ही में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसने कंपनी की ग्रोथ को तेज कर दिया है. DSIJ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले DMart हर साल लगभग 40–50 नए स्टोर खोलता था, लेकिन FY26 में कुल करीब 85 नए स्टोर जुड़े, जिनमें से 58 स्टोर सिर्फ एक ही तिमाही (Q4) में खुले.

यह इसलिए खास है क्योंकि कंपनी ने अपनी पुरानी रणनीति बदली है. पहले DMart जमीन खरीदकर खुद की बिल्डिंग बनाता था, जिससे खर्च कम रहता था, लेकिन समय बहुत ज्यादा लगता था. अब कंपनी कई जगहों पर जमीन खरीदने की बजाय किराए (लीज) पर स्टोर खोल रही है. इससे नए स्टोर जल्दी खुल पा रहे हैं और विस्तार की रफ्तार काफी बढ़ गई है.

क्या है शेयर का हाल?

कंपनी के शेयर ने मार्च महीने के पहले हफ्ते में अपना 52-वीक लो बनाया था. एक महीने के भीतर शेयर रिकवर होकर 52-वीक हाई की ओर बढ़ रहा है. शेयर का मौजूदा भाव 4521.20 रुपये है, जो अपने 52-वीक लो से करीब 28 फीसदी से अधिक उछल चुका है.

निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी पर कर्ज न के बराबर है और रणनीति में बदलाव के बाद कारोबार में बढ़त दिख सकती है, जिसका असर शेयरों पर भी दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर

कैसा है कंपनी का फंडामेंटल्स?

तिमाही (Quarter)रेवेन्यू (₹ करोड़)प्रॉफिट (₹ करोड़)
Dec 202415,997 करोड़724 करोड़
Mar 202514,897 करोड़551 करोड़
Jun 202516,379 करोड़773 करोड़
Sep 202516,696 करोड़685 करोड़
Dec 202518,118 करोड़856 करोड़
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹2,99,674 करोड़
P/E अनुपात (TTM)104.63
P/B अनुपात13.09
इंडस्ट्री P/E84.51
डेट टू इक्विटी0.07
ROE11.94%
EPS (TTM)43.92
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू351.02
फेस वैल्यू10
Source – Groww

Data Source – Groww/DSIJ

यह भी पढ़ें: 76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.