76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो
शेयर बाजार में दिग्गज निवेशकों की मौजूदगी किसी स्टॉक को खास बना देती है. APTECH ऐसा ही एक नाम बनकर उभरा है, जहां राधाकिशन दमानी, रेखा झुनझुनवाला और मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी है. कर्जमुक्त कंपनी होने के कारण इस स्टॉक पर अब रिटेल निवेशकों की नजरें टिक सकती हैं.
Aptech Share Analysis: शेयर बाजार में जब दिग्गज निवेशकों की नजर किसी कंपनी पर टिकती है, तो रिटेल निवेशकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है. ऐसा ही एक नाम इन दिनों चर्चा में है. ये है APTECH. इस कंपनी में राधाकिशन दमानी, रेखा झुनझुनवाला और मुकुल अग्रवाल जैसे बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी इसे खास बनाती है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी पर कर्ज लगभग न के बराबर (Debt-to-Equity Ratio 0.06) है, जो इसे और मजबूत बनाता है. साथ ही स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है. ऐसे में सवाल उठता है क्या APTECH अगला बड़ा दांव साबित हो सकता है, जिस पर रिटेल निवेशकों को भी नजर रखनी चाहिए?
शेयर का हाल
22 अप्रैल को APTECH के शेयर में मामूली तेजी आई है. दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शेयर 99 रुपये का आसपास कारोबार कर रहा है. बीते एक हफ्ते में इसमें 14 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है. शेयर का ऑल टाइम हाई 422.82 रुपये है. इस हिसाब से स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से करीब 76 फीसदी कम भाव पर शेयर मिल रहा है. यानी स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से 76 फीसदी सस्ता मिल रहा है.
- 3 साल में 68 फीसदी की गिरावट.
- पांच साल में शेयर 29.5 फीसदी टूटे हैं.
Radhakishan Damani का दांव
| तिमाही | कुल शेयर | प्रतिशत हिस्सेदारी |
|---|---|---|
| मार्च 2026 | 1,757,317 | 3.03% |
| दिसंबर 2025 | 1,757,317 | 3.03% |
मधुसूदन केला ने ली एंट्री
Trendlyne के डेटा के अनुसार, दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने हाल ही में मार्च 2026 तिमाही में इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. उन्होंने कंपनी में 1.06 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है. उनके पास कुल कंपनी के 6,17,000 शेयर हैं.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर
Rekha Jhunjhunwala की होल्डिंग
इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला और मधुसूदन केला जैसे बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी इसे खास बनाती है. आमतौर पर ऐसे निवेशक मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में ही निवेश करते हैं, जिससे रिटेल निवेशकों का भरोसा बढ़ता है.
| तिमाही | निवेशक का नाम | कुल शेयर | होल्डिंग (%) |
|---|---|---|---|
| मार्च 2026 | Rekha Jhunjhunwala | 12,198,376 | 21.03% |
| दिसंबर 2025 | Rekha Jhunjhunwala | 12,198,376 | 21.03% |
| सितंबर 2025 | Rekha Jhunjhunwala | 12,198,376 | 21.03% |
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
| तिमाही (Quarter) | रेवेन्यू (₹ करोड़) | प्रॉफिट (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| दिसंबर 2024 | 115 | 3.58 |
| मार्च 2025 | 122 | 4.94 |
| जून 2025 | 125 | 6.73 |
| सितंबर 2025 | 139 | 6.46 |
| दिसंबर 2025 | 140 | 8.56 |
निवेशक क्या करे?
Aptech के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और कर्ज भी लगभग नहीं है. साथ ही कंपनी की वित्तीय सेहत भी मजबूत होती नजर आ रही है. ऐसे में निवेश से पहले इन बातों पर ध्यान दें:
- कंपनी का ग्रोथ प्लान कैसा है?
- भविष्य की कमाई (Earnings visibility) होने वाली है और कितनी?
- सेक्टर की डिमांड जारी रहने वाला है?
यह स्टॉक वैल्यू बाय लग सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से पहले पूरी रिसर्च जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: सेंसेक्स 750 अंक टूटकर और निफ्टी 24400 के नीचे बंद, IT शेयरों में गिरावट ने तोड़ा 3 दिन की तेजी का सिलसिला
दमदार Q4 रिजल्ट के बाद Tech Mahindra ने ₹36 फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय
विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर
