863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज

कई बार शेयर बाजार में कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स अक्सर बड़े मुनाफे का मौका देते हैं. खासकर जब कंपनियों पर कर्ज न के बराबर हो, तो उनकी मजबूती और बढ़ जाती है. ऐसे ही 7 स्टॉक्स, जिनकी कीमत ₹30 से कम है, ने निवेशकों को चौंकाते हुए 863% तक का शानदार रिटर्न दिया है.

Debt Free Penny Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Debt Free Penny Stocks: शेयर बाजार में अक्सर बड़े नामों की चर्चा होती है, लेकिन असली कहानी कई बार छोटे दाम वाले पेनी स्टॉक्स लिखते हैं, जहां कम कीमत में बड़ा मुनाफा छिपा होता है. खास बात यह है कि कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जिनका शेयर भाव 30 रुपये से कम है, लेकिन इनकी बैलेंस शीट पर कर्ज या तो बेहद कम है या लगभग न के बराबर. यही मजबूत फंडामेंटल इन्हें निवेशकों के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं.

Urja Global से लेकर Rama Steel Tubes, SAB Events & Governance Now Media, Sambhaav Media, Taparia Tools, BAG Films & Media और Utique Enterprises जैसी कंपनियां इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने न सिर्फ कर्ज से दूरी बनाए रखी, बल्कि निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न भी दिया है.

इनमें से कई स्टॉक्स ने समय के साथ 800 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न देकर यह साबित किया है कि कम कीमत का मतलब कम संभावनाएं नहीं होता. सही रणनीति और मजबूत फंडामेंटल के साथ ये पेनी स्टॉक्स निवेश की दुनिया में बड़े खिलाड़ी बनते नजर आ रहे हैं. अगर तेजी का सिलसिला जारी रहा तो ये निवेशकों को सरप्राइज दे सकते हैं.

Urja Global

Urja Global के शेयर 10.64 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पर न के बराबर कर्ज है.(Debt-to-Equity ratio 0.05). 554 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में 86 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

Rama Steel Tubes

Rama Steel Tubes के शेयर 5.89 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पर बहुत कम कर्ज है.(Debt-to-Equity ratio 0.27). 965 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में 513 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

SAB Events & Governance Now Media

SAB Events & Governance Now Media के शेयर 10.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पर अन्य की तुलना में अधिक कर्ज है.(Debt-to-Equity ratio -0.84). 11 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में 863 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: इस कंपनी के स्टॉक में आएगी 72% की तेजी, ऑर्डर बुक ₹5.79 लाख करोड़ के पार, 211% उछला शेयर

Sambhaav Media

Sambhaav Media के शेयर 7.11 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पर कम कर्ज है.(Debt-to-Equity ratio 0.11). 138 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में 238 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

Taparia Tools

Taparia Tools के शेयर 25.13 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है.(Debt-to-Equity ratio 0.00). 38 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में -74 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

BAG Films & Media

BAG Films & Media के शेयर 5.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है.(Debt-to-Equity ratio 0.00). 111 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में 154 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

Utique Enterprises

Utique Enterprises के शेयर 4.22 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है.(Debt-to-Equity ratio 0.01). 23 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने निवेशकों को पांच साल में 111 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: इन पांच कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, 3 महीनों में पैसा हुआ डबल, 108% तक उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.