इन पांच कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, 3 महीनों में पैसा हुआ डबल, 108% तक उछले शेयर
पिछले तीन महीनों में शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिली है. इस उतार चढ़ाव में कई सेक्टरों के स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इंजीनियरिंग, पावर, पैकेजिंग और एक्वाकल्चर से जुड़ी कंपनियों के शेयर 80% से लेकर 100% से ज्यादा तक उछले हैं, जिससे कम समय में पैसा लगभग दोगुना हो गया है.
Stocks Surge 108% in 3 Months: शेयर बाजार में पिछले तीन महीनों के दौरान कई सेक्टरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इंजीनियरिंग, पावर, पैकेजिंग, एक्वाकल्चर और कंज्यूमर गुड्स से जुड़ी कंपनियों के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिए हैं. बढ़ती मांग, कारोबार विस्तार और निर्यात में तेजी ने इन कंपनियों के प्रदर्शन को मजबूत बनाया है, जिससे निवेशकों को कम समय में बड़ा फायदा मिला है. इस रिपोर्ट में पांच कंपनियों के बारे में बताया गया है जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया और 108 फीसदी तक रिटर्न दिया है.
MTAR Technologies Ltd – 108% की जबरदस्त छलांग
MTAR टेक्नोलॉजीज का शेयर पिछले 3 महीनों में सबसे ज्यादा भागा है. कंपनी का स्टॉक करीब 108% उछलकर 5,138 रुपये के आसपास पहुंच गया. मजबूत ऑर्डर बुक और डिफेंस व स्पेस सेक्टर में बढ़ती मांग ने इस तेजी को सपोर्ट किया है.

KRN Heat Exchanger and Refrigeration Ltd – 90% का दमदार रिटर्न
KRN Heat Exchanger के शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. इस स्टॉक में करीब 90% की तेजी आई है. इंडस्ट्रियल कूलिंग सॉल्यूशंस की बढ़ती जरूरत और एक्सपोर्ट ऑर्डर इसके पीछे बड़ी वजह माने जा रहे हैं.

Jindal Poly Films Ltd – पैकेजिंग सेक्टर का चमकता सितारा
जिंदल पॉली फिल्म्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. तीन महीने में इस स्टॉक ने 96% का रिटर्न दिया. पैकेजिंग इंडस्ट्री में बढ़ती मांग और बेहतर मार्जिन ने कंपनी के शेयर को मजबूती दी है. अभी कंपनी के शेयर 723 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: डॉली खन्ना के इन दो स्टॉक्स पर रखें नजर, 953% तक उछल चुका है शेयर, क्या बनेंगे अगले मल्टीबैगर?
Avanti Feeds Ltd – एक्वाकल्चर में तेजी का फायदा
अवंती फीड्स का शेयर करीब 90.5% चढ़ा है. झींगा (shrimp) निर्यात में सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग ने कंपनी के बिजनेस को मजबूत किया है. इस तेजी के बाद कंपनी के शेयर 1,477 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है.

Quality Power Electrical Equipments Ltd – पावर सेक्टर में उछाल
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स के शेयर में भी 91% से अधिक की तेजी देखने को मिली. पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और बढ़ती बिजली मांग इस तेजी की मुख्य वजह है. इस तेजी के बाद कंपनी के शेयर 1,274 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है.

इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी यह दिखाती है कि मजबूत फंडामेंटल और सेक्टर ग्रोथ के साथ छोटे समय में भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, निवेश से पहले हमेशा रिसर्च और जोखिम का ध्यान रखना जरूरी है.
Data Source – Groww
यह भी पढ़ें: इस कंपनी के स्टॉक में आएगी 72% की तेजी, ऑर्डर बुक ₹5.79 लाख करोड़ के पार, 211% उछला शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IT शेयरों में मची तबाही! इंडेक्स 3% से ज्यादा टूटा; HCL टेक बना क्रैश किंग, जानें पूरे सेक्टर में क्यों मची खलबली?
बाजार में फिर आई बिकवाली! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा फिसला; इन 6 कारणों से बिगड़ा सेंटीमेंट
बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 24500 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!
