चट्टान जैसे मजबूत फंडामेंटल वाले 3 पेनी स्टॉक्स! कर्ज मुक्त हैं कंपनियां, एक नवरत्न, दूसरी ₹30 से भी कम

गिरते शेयर बाजार में मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स निवेशकों के लिए मौका बन सकते हैं. NBCC, Vikran Engineering और Fineotex Chemical जैसे कम कीमत वाले शेयर बेहतर रिटर्न की क्षमता रखते हैं. अगर आप इन्हें पोर्टफोलियों में शामिल करने का प्लान बना रहे है तो आज के बाजार में तीनों स्टॉक्स को फोकस में रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

पेनी स्टॉक Image Credit: FreePik

Best Penny Stock to Buy: बाजार में जारी कोहराम के बीच अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके काम की है. साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी उथल-पुथल भरी रही है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है. सेंसेक्स इस साल अब तक 7.8% से ज्यादा टूट चुका है. लेकिन इतिहास गवाह है कि बाजार की ऐसी ही अनिश्चितता में समझदार निवेशकों के लिए ‘करोड़पति’ बनने के मौके छिपे होते हैं.

जब हेडलाइंस डराने वाली हों, तब कैश में बैठने के बजाय उन कंपनियों पर दांव लगाना चाहिए जिनका फंडामेंटल चट्टान की तरह मजबूत हो. हमने आपके लिए ऐसे 3 बेहतरीन ‘पेनी स्टॉक्स‘ चुने हैं, जो न केवल कर्ज मुक्त हैं, बल्कि जिनका ट्रैक रिकॉर्ड भी शानदार रहा है.

NBCC (India) Limited Share Price

इस लिस्ट में पहला नाम नवरत्न कंपनी NBCC का है. मौजूदा वक्त में कंपनी का शेयर 94 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. 1960 में स्थापित यह कंपनी हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्रालय के तहत काम करती है. यह मुख्य रूप से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) और रियल एस्टेट सेक्टर में भारत की दिग्गज खिलाड़ी है. न केवल भारत, बल्कि मालदीव, मॉरीशस और यूएई जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसका सिक्का चलता है.

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका Rs 1,267.9 अरब का विशाल ऑर्डर बुक है. अगले साल से कंपनी सुपरटेक जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने वाली है, जिससे करीब Rs 100 अरब के रेवेन्यू की उम्मीद है.

NBCC का वित्तीय प्रदर्शन

विवरण (Year)202320242025
रेवेन्यू (Rs in m)88,764104,068120,386
रेवेन्यू ग्रोथ (%)15.417.215.7
नेट प्रॉफिट (Rs in m)2,7804,1445,574
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)3.144.6
कर्ज-इक्विटी अनुपात (Debt-to-equity)000
रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE %)14.318.622.5
रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE %)29.234.737.2

Fineotex Chemical

लिस्ट का तीसरा हीरा है फिनोटेक्स केमिकल, जिसकी कीमत महज Rs 22.9 है. यह कंपनी टेक्सटाइल केमिकल्स से लेकर ऑयल एंड गैस और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स तक के लिए टेक्निकल सॉल्यूशन देती है. 70 से ज्यादा देशों में फैले कारोबार और 470 से अधिक प्रोडक्ट कैटेगरीज के साथ यह कंपनी एक ग्लोबल प्लेयर बन चुकी है.

फिनोटेक्स की खास बात यह है कि इसका फोकस सस्टेनेबल यानी पर्यावरण के अनुकूल केमिकल्स पर है. कंपनी अमेरिका सहित अन्य देशों में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश कर रही है. पिछले तीन सालों में कंपनी के मुनाफे में 24.3% की शानदार सालाना वृद्धि (CAGR) देखी गई है.

Fineotex Chemical का वित्तीय प्रदर्शन

विवरण (Year)202320242025
रेवेन्यू (Rs in m)5,1705,6905,333
रेवेन्यू ग्रोथ (%)40.410.1-6.3
नेट प्रॉफिट (Rs in m)8961,2101,092
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)17.321.320.5
कर्ज-इक्विटी अनुपात (Debt-to-equity)000
रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE %)25.727.114.9
रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE %)33.235.619.5

Vikran Engineering Share Price

दूसरा स्टॉक है विक्रण इंजीनियरिंग, जिसका शेयर भाव Rs 70.16 है. यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनियों में से एक है. यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन, पानी के बुनियादी ढांचे और रेलवे जैसे अहम क्षेत्रों में काम करती है. हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन बिछाने में इसे महारत हासिल है.

13 फरवरी 2026 तक कंपनी के पास Rs 47 अरब का मजबूत ऑर्डर बुक था. कंपनी अब रिन्यूएबल एनर्जी और मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे नए क्षेत्रों में भी हाथ आजमाने की तैयारी कर रही है. साथ ही, मिडिल ईस्ट के प्राइवेट सेक्टर में भी कंपनी अपनी मौजूदगी बढ़ाने वाली है.

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?

Vikran Engineering का वित्तीय प्रदर्शन

विवरण (Year)202320242025
रेवेन्यू (Rs in m)5,2437,8599,158
रेवेन्यू ग्रोथ (%)10.649.916.5
नेट प्रॉफिट (Rs in m)428748778
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)8.29.58.5
कर्ज-इक्विटी अनुपात (Debt-to-equity)0.300.1
रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE %)32.725.716.6
रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE %)49.244.933.1

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.