₹9 वाला यह पेनी स्टॉक दे सकता है बड़ा सरप्राइज, 90% कर्ज चुकाया, रेवेन्यू में 32% की बढ़ोतरी; सोमवार को रखें नजर

PC Jeweller Ltd. ने अपने कर्ज को तेजी से घटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने हाल ही में बताया कि उसने अपने बैंक लोन का एक और हिस्सा चुका दिया है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अब धीरे-धीरे वित्तीय रूप से मजबूत होने की कोशिश कर रही है.

penny stocks Image Credit: canva/AI image

PC Jeweller: सोमवार को शेयर बाजार में ज्वेलरी सेक्टर की एक स्टॉक खास चर्चा में रह सकती है. ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी PC Jeweller Ltd. ने अपने कर्ज को तेजी से घटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने हाल ही में बताया कि उसने अपने बैंक लोन का एक और हिस्सा चुका दिया है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अब धीरे-धीरे वित्तीय रूप से मजबूत होने की कोशिश कर रही है.

पिछले कुछ समय से कंपनी का शेयर उतार-चढ़ाव में रहा है, लेकिन अब इसमें फिर से हलचल दिख रही है. कर्ज घटाने, कारोबार बढ़ने और नए प्लान्स के कारण निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर टिक गई है. यही वजह है कि सोमवार को यह शेयर फोकस में रह सकता है.

कर्ज घटाने में बड़ी प्रगति

कंपनी ने जानकारी दी कि उसने अपने बकाया बैंक कर्ज में करीब 10% की और कमी कर दी है. यह कदम बैंकों के साथ हुए समझौते के तहत उठाया गया है. अब तक कंपनी अपने कुल बैंक कर्ज का 90% से ज्यादा हिस्सा चुका चुकी है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह जल्द ही पूरी तरह कर्ज मुक्त बन जाए. इसके लिए वह लगातार अपने वित्तीय ढांचे को मजबूत कर रही है.

कारोबार में भी दिखी तेजी

मार्च 2026 में खत्म हुए तिमाही में कंपनी की आय में करीब 32% की बढ़त दर्ज की गई. पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कमाई लगभग 49% बढ़ी है. सोने की बढ़ती कीमतों और बाजार की मांग ने कंपनी की बिक्री को सपोर्ट किया है.

नए बिजनेस प्लान पर फोकस

कंपनी सिर्फ ज्वेलरी बिक्री तक सीमित नहीं रहना चाहती. हाल ही में इसकी एक सहायक कंपनी ने अफ्रीकी देश चाड में नई कंपनी बनाई है, जो कीमती धातुओं की माइनिंग का काम करेगी.

इसके अलावा कंपनी ने National Skill Development Corporation के साथ समझौता किया है. इसके तहत अगले 5 साल में 2 लाख छोटे उद्यमियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

शेयर में हाल की चाल

शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब ₹9.59 पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसमें 7% से ज्यादा की तेजी आई है, जबकि एक महीने में करीब 12.5% की बढ़त हुई है.

हालांकि पिछले एक साल में शेयर करीब 30% गिरा है. वहीं 5 साल में इसने 300% से ज्यादा रिटर्न दिया है. इससे साफ है कि स्टॉक में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा है.

क्यों रहेगा स्टॉक फोकस में

कर्ज में तेजी से कमी, बढ़ती इनकम और नए बिजनेस प्लान इस कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माने जा रहे हैं. इसी वजह से आने वाले दिनों में यह पैसा स्टॉक निवेशकों की नजर में बना रह सकता है. हालांकि इसमें जोखिम भी उतना ही ज्यादा है, इसलिए निवेश से पहले सावधानी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला, सरकार ने ईरान के राजदूत को किया तलब

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.