विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर

पिछले एक हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत और एक महीने में 26 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है. साल 2026 में अब तक शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े हैं. हालांकि, लंबी अवधि में शेयर में उतार-चढ़ाव भी दिखा है और एक साल में यह करीब 35 प्रतिशत तक गिरा है. लेकिन लंबे समय में इसने शानदार रिटर्न दिया है.

विजय केडिया Image Credit: vijay kedia X-@VijayKedia1, freepik

बुधवार को बाजार में बिकवाली रही. इस गिरावट के बीच Websol Energy System में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगाकर 96.85 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे दिग्गज निवेशक विजय केडिया की एंट्री को बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है. मार्च तिमाही (Q4 FY26) के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, विजय केडिया ने कंपनी में 44.44 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं, जो करीब 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. इसके साथ ही वह कंपनी के प्रमुख पब्लिक शेयरहोल्डर्स में शामिल हो गए हैं.

निवेशकों का भरोसा बढ़ा

केडिया जैसे बड़े निवेशक की एंट्री को बाजार में पॉजिटिव सिग्नल माना जाता है, खासकर स्मॉलकैप सेगमेंट में. उनकी निवेश रणनीति आमतौर पर हाई ग्रोथ और निच बिजनेस पर फोकस करती है, जिससे रिटेल निवेशकों का भी ध्यान इस तरह के शेयरों की ओर जाता है.कंपनी में विदेशी निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी करीब 4.12 प्रतिशत है, जबकि म्यूचुअल फंड और बैंकों की हिस्सेदारी करीब 0.32 प्रतिशत के आसपास है.

शेयर का प्रदर्शन

हाल के दिनों में शेयर में तेज रैली देखने को मिली है. पिछले एक हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत और एक महीने में 26 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है. साल 2026 में अब तक शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े हैं. हालांकि, लंबी अवधि में शेयर में उतार-चढ़ाव भी दिखा है और एक साल में यह करीब 35 प्रतिशत तक गिरा है. लेकिन लंबे समय में इसने शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में शेयर 1,092 प्रतिशत और 5 साल में 2,059 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है, जिससे यह मल्टीबैगर साबित हुआ है.

डिविडेंड और नतीजों पर नजर

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि 27 अप्रैल 2026 को बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें Q4 नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा. अगर डिविडेंड घोषित होता है, तो यह करीब 17 साल बाद होगा, क्योंकि आखिरी बार कंपनी ने सितंबर 2009 में डिविडेंड दिया था.

कंपनी का कारोबार

Websol Energy System सोलर सेक्टर की कंपनी है, जो फोटोवोल्टिक सोलर सेल और मॉड्यूल बनाती है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पश्चिम बंगाल के फाल्टा में है और इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सोलर प्रोजेक्ट्स में होता है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,970 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: HCL Tech, Tata Elxsi, BEML समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.