सिर्फ सोलर नहीं, अब बैटरी का जमाना… बढ़ती डिमांड से इन 4 स्टॉक्स में मौका, 5 साल में दिया 2373% तक का रिटर्न
बैटरी स्टोरेज मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब कंपनियां और घर दोनों ही सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम अपनाने लगे हैं, ताकि जरूरत के समय खुद की बिजली इस्तेमाल कर सकें. खास बात यह है कि लिथियम-आयन बैटरियों की कीमत लगातार घट रही है, जिससे यह तकनीक पहले से ज्यादा सस्ती और आसान हो गई है.
Battery Stocks: भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही लोग अब भरोसेमंद और सस्ती बिजली के ऑप्शन तलाश रहे हैं. इसी वजह से बैटरी स्टोरेज मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब कंपनियां और घर दोनों ही सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम अपनाने लगे हैं, ताकि जरूरत के समय खुद की बिजली इस्तेमाल कर सकें.
खास बात यह है कि लिथियम-आयन बैटरियों की कीमत लगातार घट रही है, जिससे यह तकनीक पहले से ज्यादा सस्ती और आसान हो गई है. इसके चलते आने वाले वर्षों में इस सेक्टर में तेज ग्रोथ की उम्मीद है. इस बदलाव का फायदा कुछ खास कंपनियों को मिल सकता है, जो बैटरी और उससे जुड़े केमिकल्स बनाती हैं.
तेजी से बढ़ रहा बैटरी स्टोरेज बाजार
भारत में Behind-the-Meter यानी BTM स्टोरेज सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है. यह सिस्टम मीटर के बाद लगाया जाता है, जैसे घरों की सोलर बैटरी या इनवर्टर बैकअप. अनुमान है कि 2025 में जहां इसकी मांग 32 GWh होगी, वहीं 2033 तक यह बढ़कर 39 GWh से ज्यादा हो सकती है. बढ़ती बिजली कीमत और भरोसेमंद सप्लाई की जरूरत इस ग्रोथ का बड़ा कारण है.
सोलर प्लस बैटरी सिस्टम बन रहा सस्ता
अब सोलर और बैटरी का कॉम्बिनेशन पहले से ज्यादा किफायती हो गया है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में इसकी लागत लगभग ₹6-7 प्रति यूनिट तक पहुंच गई है. साल 2026 तक यह पूरे देश में कमर्शियल यूज के लिए पूरी तरह प्रतिस्पर्धी हो जाएगा.
नई टेक्नोलॉजी की ओर तेजी से बदलाव
अभी भी बाजार में लीड-एसिड बैटरियों का दबदबा है, लेकिन अब तेजी से लिथियम-आयन बैटरियों की ओर शिफ्ट हो रहा है.
टेलीकॉम सेक्टर में यह बदलाव सबसे ज्यादा दिख रहा है, जहां नई इंस्टॉलेशन में 77% हिस्सेदारी लिथियम बैटरियों की है. UPS और सोलर सेक्टर में भी यह तकनीक तेजी से अपनाई जा रही है.
ये 5 स्टॉक्स उठा सकते हैं फायदा
| 1. Amara Raja Energy & Mobility Ltd यह कंपनी बैटरी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन बनाती है. लिथियम बैटरी की बढ़ती मांग से इसे सीधा फायदा मिल सकता है. |
| 2. Exide Industries Ltd Exide लिथियम बैटरी बनाने के लिए बड़े निवेश कर रही है. इससे भविष्य में इसकी ग्रोथ मजबूत रह सकती है. |
| 3. HBL Engineering Ltd यह कंपनी टेलीकॉम और डिफेंस के लिए खास बैटरियां बनाती है. लिथियम शिफ्ट से इसका बिजनेस बढ़ सकता है. |
| 4. Himadri Speciality Chemical Ltd यह कंपनी बैटरी बनाने में काम आने वाले केमिकल्स बनाती है. बैटरी इंडस्ट्री के बढ़ने से इसकी मांग भी बढ़ेगी. |
सोर्स: Groww, BSE, TB
यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते डिविडेंड-बोनस शेयरों की बारिश, मिलेंगे 1 पर 4 फ्री शेयर, जानें फायदा उठाने का आखिरी मौका
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?
न Adani Port… न JSW Infra… पोर्ट सेक्टर में पैसा बना रहीं ये कंपनियां, 1 साल में निवेश डबल, 130% तक उछला शेयर
टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ब्रोकरेज है बुलिश, जानें- कितना दिया टारगेट; चौथी तिमाही में रहा जोरदार प्रदर्शन
